बॉलीवुड

Gadar 3: रिलीज से पहले ही लीक हो गई सनी देओल की 'गदर 3' की स्टोरी, मेकर्स की लाख कोशिशें भी हुईं बेकार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 8, 2024, 02:17 PM IST

Sunny Deol's Gadar 3 Story Leaked: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। जिसके बाद अब फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी काफी खबरें सामने आ रही है। अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसका आइडिया लीक हो गया है।

Image

Gadar 3 Initial Idea Leaked

Sunny Deol's Gadar 3 Story Leaked: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर गदर ही मचा दिया था। फिल्म साल 2023 की एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। जिसके बाद अब फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी काफी खबरें सामने आ रही है। फैंस बड़ी बेसब्री से गदर 3 (Gadar 3) का इंतजार कर रहे हैं। फैंस सनी देओल से भी गदर 3 को लेकर लगातार सवाल कर रहे हैं। जिसके बाद अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसका आइडिया लीक हो गया है। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि फिल्म गदर 3 की कहानी का कुछ हिस्सा लीक हो गया है।

फिल्म को लेकर मेकर्स किस तरह का प्लान बना रहे हैं, इसकी कुछ जानकारी अब हमारे पास भी उपलब्ध है। फिल्म में तारा सिंह की उम्र को लेकर भी मेकर्स काफी परेशान हैं, जिसका हल भी अब उन्होंने निकाल लिया है। आइए इस पर नजर डालते हैं।

कुछ इस तरह की होगी गदर 3 की कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गदर 3 (Gadar 3) की कहानी वहीं से ही शुरू होने क्योंकि मेकर्स तारा सिंह की उम्र को लेकर काफी परेशान हैं। फिल्म कहानी को 1980 या 1999 के दशक से शुरू होने वाली है। मेकर्स अब इसी को लेकर माथा पच्ची कर रहे हैं। वहीं सनी देओल ने हाल ही में बयान दिया है कि वह गदर 3 को लेकर सवाल सुन सुन कर परेशान हो गए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article