बॉलीवुड

'क्यों पीटने वाले काम करते हो' फैन की इस हरकत पर बिफरे Sonu Nigam

  • Authored by: अभय
  • Updated May 12, 2026, 03:03 PM IST

Sonu Nigam Concert Controversy: सोनू निगम (Sonu Nigam) के कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा हो गया जिसने सबको हैरान कर दिया। इसका वीडियो सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है।

Image

सोनू निगम को फैन पर आया गुस्सा (Image Source: Sonu Nigam Instagram)

Sonu Nigam Concert Controversy: फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) इन दिनों अपनी लाइव परफॉर्मेंस से देश भर में धमाल मचा रहे हैं। सोनू निगम से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी सोनू निगम का कोई वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी किसी बयान की वजह से सिंगर चर्चा में आ जाते हैं। इन सब के बीच सोनू निगम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोनू निगम के कोल्हापुर के एक कॉन्सर्ट में अचानक ऐसा हो गया कि पूरा माहौल बदल गया। तो चलिए जानते हैं सोनू निगम से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें: पापा की याद में रोते हुए सनी और बॉबी को सोनू निगम ने लगाया गले, धर्मेंद्र की प्रेयर मीट से वायरल हो रही दिल भर देने वाली वीडियो)

स्टेज पर आया फैन

सिंगर सोनू निगम एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह सोनू निगम के कॉन्सर्ट से जुड़ा एक विवाद है। कोल्हापुर के एक कॉन्सर्ट में एर फैन स्टेज पर कूद पड़ा और सोनू के पास पहुंच गया। इस घटना ने सबको चौंका दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। स्टेज पर आने के बाद फैन सिक्योरिटी वालों से बचता हुआ नजर आया। इसके बाद सोनू निगम ने वो काम किया जिसने फैंस का दिल जीत लिया। सोनू निगम फैन को सिक्योरिटी से बचाते हुए नजर आए। इन सब के बाद फैन ने स्टेज पर गना भी गाया। (ये भी पढ़ें: FLASHBACK: 'संदेशे आते हैं' के लिए सोनू निगम ने रिजेक्ट कर दिया फिल्मफेयर अवॉर्ड, रूप कुमार राठौड़ थे वजह)

Sonu Nigam Concert Controversy

सोनू निगम को फैन पर आया गुस्सा (Image Source: Sonu Nigam Instagram)

कैप्शन में लिखी ये बात

सोनू निगम ने इस वायरल हो रहे वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू निगम ने लिखा कि 'क्यों पिटने वाले काम करते हो भाई? इस बार तो बचा लिया, लेकिन हर बार ऐसा नहीं हो पाएगा।' सोनू निगम के इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

सोनू निगम के कॉन्सर्ट में पहले भी हुआ है विवाद

सोनू निगम के कॉन्सर्ट पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। एक दफा फैन ने फैन ने स्टेज पर आकर सोनू निगम के साथ बदसलूकी कर दी थी। सोनू निगम के नए वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article