बॉलीवुड

पापा की याद में रोते हुए सनी और बॉबी को सोनू निगम ने लगाया गले, धर्मेंद्र की प्रेयर मीट से वायरल हो रही दिल भर देने वाली वीडियो

Dharmendra Prayer Meet : बॉलीवुड के नगीने धर्मेंद्र को दुनिया से गए आज एक हफ्ता हो गया है। पिछले सोमवार को वह चल बसे थे। कुछ दिन पहले परिवार ने धर्मेंद्र की प्रेयर मीट रखी थी। जिसमें इंडस्ट्री का हर सितारा शामिल हुआ था। इस प्रेयर मीट से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं।

Image

Dharmendra Prayer Meet

Dharmendra Prayer Meet : बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र( Dharmendra) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री को एक तरह का सदमा दे गया, जिससे उबरने में अभी समय लगने वाला है। सोशल मीडिया पर तो लोग आए दिन धर्मेंद्र को याद करते रहते हैं। उनकी फिल्में-डायलॉग-बातें और तस्वीरें आज भी अमर हैं। हाल ही में देओल परिवार ने धर्मेंद्र की प्रेयर मीट रखी, जिसमें इंडस्ट्री और परिवार के तमाम लोग शामिल हुए। वैसे तो इस प्रेयर मीट से कोई भी तस्वीर और वीडियो सामने नहीं आई। लेकिन, अब जाकर एक वीडियो दिखाई दी है, जिसमें सिंगर सोनू निगम( Sonu Nigam) सनी देओल( Sunny Deol) और बॉबी देओल( Bobby Deol) से मिलते दिखाई दे रहे है।

एक्स हैंडल पर एक फैन पेज ने यह वीडियो शेयर की है। जिसमें सिंगर सोनू निगम( Sonu Nigam) , बॉबी देओल और सनी देओल( Sunny Deol) से मिलते नजर आ रहे हैं। सोनू निगम प्रेयर मीट में जाते ही बॉबी और सनी को गले लगा लेते हैं। बॉबी और सनी देओल दोनों की आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं, वह उदास चहेरे के साथ सिंगर से बातें करते दिखाई दे रहे हैं। सोनू निगम दोनों भाइयों का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें धर्मेंद्र की प्रेयर मीट की झलक भी देखने को मिल रही है।

बताते चले कि धर्मेंद्र( Dharmendra) की प्रेयर मीट में सोनू निगम ने हीमैन के यादगार गानों से समा बांध दिया। इस मीट में सोनू निगम ने पल-पल दिल के पास, ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, रो लेन दें जैसे गाने गाए। जीससे वहाँ बैठ हर इंसान भावुक हो गया। इस प्रेयर मीट में इंडस्ट्री के नामी कलाकार शामिल हुए थे। शाहरुख खान से लेकर ऐश्वर्या राय तक हर किसी ने धर्मेंद्र को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article