बॉलीवुड

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' देख गदगद हुए शेखर कपूर, थिएटर में ना देख पाने का बताया कारण

Shekhar Kapur reviews Dhurandhar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर आने के बाद दुनिया भर में ट्रेंड कर रही है। इस मूवी को देखने के बाद अब मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर ने भी इसकी तारीफ की है। शेखर कपूर ने यह भी बताया कि वो इसे थिएटर में क्यों नहीं देख पाए थे।

Image

Pic Credit: Instagram

Shekhar Kapur reviews Dhurandhar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद अब मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करा दिया है। कई बॉलीवुड सेलेब्स और दर्शक ऐसे भी हैं, जो इस मूवी को सिनेमाघरों में जाकर देख नहीं पाए थे लेकिन ऑनलाइन स्ट्रीम होने के बाद इसका आनंद सभी ने घर बैठकर लिया। ऐसे में अब मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर ने भी सोमवार को रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' देखने के बाद अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि क्यों वो 'धुरंधर' को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए? (यह भी पढ़ें: कभी क्रिकेटर...तो कभी एक्टर संग शमिता शेट्टी के रहे इश्क के चर्चे, 47 की उम्र में भी बैठी है कुंवारी)

'धुरंधर' के लिए शेखर कपूर ने किया पोस्ट

शेखर कपूर ने अपने एक्स अकाउंट पर 'धुरंधर' का रिव्यू शेयर किया। शेखर कपूर ने बताया कि वो अब 19 मार्च को रिलीज होने वाली 'धुरंधर 2' का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। शेखर कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'फाइनली नेटफ्लिक्स पर 'धुरंधर' देखी। जबरदस्त कहानी है और छोटे किरदारों ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी। डायरेक्टर आदित्य धर को जिस तरह की तारीफ मिल रही है, वो उसके लायक हैं। प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे को बधाई और 'धुरंधर 2' का इंतजार है।'

Sara Arjun-Ranveer Singh

Sara Arjun-Ranveer Singh

थिएटर में ना देख पाने का बताया कारण

शेखर कपूर ने यह फिल्म घर बैठकर नेटफ्लिक्स पर देखी है। उन्होंने फिल्म को सिनेमाघरों में ना देख पाने कारण बताते हुए कहा, 'मैं चाहता था कि इस मूवी को थिएटर में जाकर देखूं लेकिन जहां मैं हूं यह वहां रिलीज नहीं हुई है।' शेखर कपूर ने बताया कि वो दुबई में हैं, जहां 'धुरंधर' रिलीज नहीं की गई। जानकारी के लिए बता दें 'धुरंधर' की रिलीज पर बहरीन, ओमान, कुवैत, सऊदी अरब, कतर और यूएई सहित 6 गल्फ कन्ट्रीज में बैन लगाया गया था। (यह भी पढ़ें: तलाकशुदा मर्दों को हमसफर चुन बैठीं विद्या-करीना सहित ये 6 हसीनाएं, कुंवारे लड़के मलते रह गए थे दोनों हाथ)

Dhurandhar

Dhurandhar

जानिए कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'

'धुरंधर' की बात करें तो इस मूवी में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी सहित कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी बताती है, जिसे बलूच गैंग में घुसपैठ करने के लिए पाकिस्तान के लयारी भेजा जाता है। दुनिया भर यह फिल्म 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। 'धुरंधर' की सफलता के बाद इसका दूसरा पार्ट यानी 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article