Actresses Who marry Divorced Man: यह बात 100% सच है कि प्यार में उम्र और सीमाएं नहीं देखी जाती। कई बार ऐसा हुआ है कि जब कोई एक नजर में एक-दूसरे को दिल बैठते हैं तो कईयों को सच्चे प्यार की तलाश में सालों बीत जाते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अक्सर ऐसा देखने को मिला है। इस इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं मौजूद हैं, जिन्होंने तलाकशुदा मर्दों संग शादी की। ये सेलेब्स पहले भी वैवाहिक जीवन को एन्जॉय कर चुके हैं। आज हम अपनी लिस्ट में आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए देखें ये लिस्ट...
विद्या बालन ने इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर रॉय से शादी की। विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर की तीसरी पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने दो शादियां और की थी, जो सफल नहीं रहीं।
90 के दशक की एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को भी मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा से प्यार हुआ। आदित्य चोपड़ा द्वारा पहली पत्नी को तलाक दिए जाने के बाद रानी मुखर्जी ने उनसे शादी की।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी अनिल थडानी की दूसरी पत्नी हैं। अनिल थडानी की पहली शादी नताशा सिप्पी से हुई थी। नताशा को तलाक देने के बाद अनील की शादी रवीना टंडन से हुई।
शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को दो साल तक डेट किया और बाद में शादी कर ली। राज कुंद्रा की पहली शादी कविता से हुई थी।
करीना कपूर खान ने भी तलाकशुदा अभिनेता सैफ अली खान से शादी की। सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह थीं। दोनों का तलाक हो चुका है।
अमृता अरोड़ा ने रियल स्टेट बिजनेसमैन शकील लद्दाख से शादी की है। शकील ने अमृता से दूसरी शादी की उनकी पहली निशा राणा थीं, जिससे वो तलाक ले चुके हैं।