Shamita Shetty's Affairs: बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आज यानी 2 फरवरी के दिन अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। शमिता शेट्टी का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ के चलते हमेशा चर्चा में रहीं। कभी क्रिकेटर तो कभी बॉलीवुड एक्टर्स के साथ शमिता शेट्टी का नाम जुड़ा। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको शमिता शेट्टी के अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
शमिता शेट्टी और राकेश बापट की मुलाकात रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में हुई थी। इस दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार भी हुआ। मगर इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और शो से बाहर होने के कुछ दिनों बाद दोनों अलग हो गए थे।
'मोहब्बतें' मूवी में शमिता शेट्टी ने उदय चोपड़ा के साथ काम किया था। इस मूवी की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। दोनों काफी समय तक रिश्ते में रहे और एक दिन अचानक अलग हो गए।
आफताब शिवदासानी संग भी शमिता शेट्टी का नाम जोड़ा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं लेकिन कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की।
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि इन दोनों ने भी एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों के अलग होने का कारण आज तक सामने नहीं आया है।
साल 2005 में 'फरेब' की शूटिंग के दौरान शमिता और मनोज बाजपेयी के बीच एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर होने अफवाहें फैली थीं। हालांकि इस खबरों की कभी पुष्टि नहीं हुई।
2023 की शुरुआत में शमिता शेट्टी और आमिर अली को एक साथ में देखे जाने के बाद डेटिंग की अफवाहें सामने आई थी। हालांकि शमिता ने सोशल मीडिया पर इन दावों को तुरंत खारिज कर दिया था।