बॉलीवुड

Shehzada Teaser: शहजादा में एक्शन मोड में होंगे कार्तिक आर्यन, टीजर में दिखी पहली झलक

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 22, 2022, 01:17 PM IST

shehzada teaser Video: 'शहजादा' का टीजर वाकई में कमाल का है। इसमें जहां कार्तिक आर्यन भरपूर एक्शन करते नजर आ रहे हैं तो वहीं कृति सेनन का ग्लैमरस अंदाज देखने लायल है।

Image

Shehzada Teaser Video

kartik aaryan's shehzada teaser Video: कार्तिक आर्यन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फैन्स से लेकर फ्रेंड्स और फैमिली तक सभी कार्तिक आर्यन को 32वें बर्थडे पर लगातार बधाइयां दे रहे हैं। अब इसी बीच कार्तिक आर्यन ने भी अपने बर्थडे के मौके पर फैन्स को रिटर्न गिफ्ट दिया है। कार्तिक ने अपनी फिल्म 'शहजादा' का टीजर जारी किया है जो कि बेहद कमाल का है। पहली बार किसी फिल्म में कार्तिक आर्यन रोमांस और कॉमेडी ना करते हुए दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म का फर्स्ट टीजर शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जब बात फैमिली पर आए तो डिस्कस नहीं करते, एक्शन करते हैं। आपके शहजादा की ओर से बर्थडे गिफ्ट....।' 'शहजादा' का टीजर वाकई में कमाल का है। टीजर में कार्तिक आर्यन का तो भरपूर एक्शन अवतार है ही वहीं कृति सेनन भी पीछे नहीं हैं। टीजर में उनके ग्लैमरस शॉट्स डाले गए हैं। शहजादा में कृति का अंदाज भी देखने लायक है।

'शहजादा' का टीजर देखकर फैन्स की बल्ले-बल्ले हो गई है। लगातार सोशल मीडिया पर फैन्स कार्तिक की तारीफें कर रहे हैं। वैसे दर्शकों के ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि शहजादा 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। यह फिल्म अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े अभिनीत तेलुगु सुपरहिट 'अला वैकुंठपुरमलो' की रीमेक है।

आपको बता दें, कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी पहली बार साल 2019 में आई फिल्म 'लुका छुप्पी' में एक साथ नजर आई थी। तभी से दर्शकों को कार्तिक और कृति की जोड़ी काफी पसंद है। अब एकबार फिर से दोनों साथ आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन साथ में बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। दोनों की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'शहजादा' का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article