बॉलीवुड

'ये सब अकेले में बताना चाहिए' फीमेल फैन के लव प्रपोजल पर Shah Rukh Khan का रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 26, 2026, 01:51 PM IST

King Shah Rukh Khan Viral Video: एक्टर शाहरुख खान का अभी हाल ही में नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख खान अपनी एक फीमेल फैन को के लव प्रपोजल पर जवाब देते दिखे।

Image

शाहरुख खान के जवाब ने जीता दिल (Image Source: Shah Rukh Khan Universe Fan Club/ X)

King Shah Rukh Khan Viral Video: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने हाजिरजवाब अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के सवालों का मजेदार जवाब देकर उनका दिल जीत लेते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब एक महिला फैन ने उनसे अपनी दिल की बात कह दी। फैन की बात सुनकर शाहरुख ने भी ऐसा जवाब दिया कि सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान ने क्या जवाब दिया, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

शाहरुख खान ने दिया धांसू जवाब

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह शाहरुख खान का अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है। मैंगलोर में हुए एक इवेंट के दौरान एक महिला फैन ने शाहरुख खान से कहा कि वो अपने पति से भी ज्यादा उन्हें प्यार करती हैं। फैन की यह बात सुनकर शाहरुख ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अरे यार, ये बात तो अकेले में बतानी चाहिए थी।' इसके बाद वह हंस पड़े और बोले, 'ये सब सबके सामने बोलने वाली बात नहीं है।' फिर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वो उनकी फीलिंग को समझते हैं और उनके साथ-साथ उनके पति को भी ढेर सारा प्यार भेजते हैं।

मैंगलोर से है खास कनेक्शन

शाहरुख खान का मैंगलोर से खास रिश्ता रहा है। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि बचपन के करीब पांच साल उन्होंने अपनी नानी के साथ मैंगलोर में बिताए थे। शाहरुख ने कहा था, 'मेरी नानी का कोई बेटा नहीं था, इसलिए उन्होंने मुझे ही अपना बेटा बना लिया था। मैं पांच साल तक मैंगलोर में ही पला-बढ़ा हूं। मेरे बचपन की सारी तस्वीरें भी वहीं की हैं।' आपको बता दें कि शाहरुख खान फिल्म दुनिया में 34 साल पूरे करने का जश्न मनाने के लिए मैंगलोर पहुंचे थे।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article