बॉलीवुड

34 सालों के करियर में Shah Rukh Khan को इन 5 फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार, IMDb ने भी दी जबरदस्त रेटिंग

Shah Rukh Khan's Top IMDb Rating Movies: 'स्वदेश' से लेकर 'चक दे! इंडिया' सहित ये शाहरुख खान की इन 5 फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का सबसे सुपरस्टार बनाया, जिनकी IMDb पर भी रेटिंग जबरदस्त है।

Image

शाहरुख खान के फिल्मी करियर को पूरे हुए 34 साल

Shah Rukh Khan's Top IMDb Rating Movies: शाहरुख खान इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का वो नाम है, जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। लगभग 34 सालों पहले यानी 1992 में शाहरुख खान ने 25 जून के दिन ही बॉलीवुड की दुनिया में फिल्म 'दीवाना' से कदम रखा था। राज कंवर के निर्देशन में बनी इस मूवी में शाहरुख खान के साथ ऋषि कपूर, दिव्या भारती और अमरीश पुरी सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे। 'दीवाना' उस साल की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई थी। इस मूवी की सफलता के बाद शाहरुख खान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फिल्म इंडस्ट्री में अपने 34 सफल साल पूरे कर चुके हैं। 34 सालों के करियर में आज हम आपको शाहरुख खान की IMDb पर टॉप रेटिंग वाली मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

स्वदेश (Swadesh)

Swadesh.

Swadesh.

आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'स्वदेश' में शाहरुख खान ने अहम रोल प्ले किया था। इस मूवी की कहानी एक सफल भारतीय वैज्ञानिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी नैनी को अपने साथ अमेरिका ले जाने के लिए एक अपने गांव लौटता है और इस दौरान उसे अपनी जड़ों का फिर से एहसास होता है। इस मूवी को IMDb द्वारा 8.2 की शानदार रेटिंग दी गई है।

चक दे! इंडिया (Chak De! India)

Chak De India.

Chak De India.

साल 2007 में आई फिल्म 'चक दे! इंडिया' में शाहरुख खान ने भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम के कोच कबीर खान की भूमिका निभाई थी। इस मूवी में कबीर खान तमाम मुश्किलों के बावजूद भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम को जीत दिलाने के सपने को पूरा करता है। शिमित अमीन के निर्देशन में बनी इस स्पोर्ट्स ड्रामा को IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली है।

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge)

Dilwale Dulhania Le Jayenge.

Dilwale Dulhania Le Jayenge.

साल 1995 में आई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' में शाहरुख खान के किरदार (राज) को आज भी याद किया जाता है। यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी है, जिसे फैन्स आज भी फ्री टाइम में देखना पसंद करते हैं। फिल्म में राज-सिमरन की लव-स्टोरी दिखाई गई है। इस मूवी को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी को IMDb ने 8.0 की रेटिंग दी है।

माई नेम इज खान (My Name Is Khan)

My Name Is Khan.

My Name Is Khan.

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'माई नेम इज खान' में शाहरुख खान ने रिजवान खान के एक मुस्लिम आदमी का रोल निभाया था, जो अमेरिका में रहता है। उसे एस्परगर सिंड्रोम नाम की बीमारी है। 9/11 के आतंकी हमले के बाद उसका परिवार टूट जाता है। फिर रिजवान पूरे अमेरिका में जर्नी शुरू करता है। इस मूवी को IMDb ने 7.9 रेटिंग दी है।

कल हो ना हो (Kal Ho Naa Ho)

Kal Ho Naa Ho.

Kal Ho Naa Ho.

निखिल आडवाणी द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'कल हो ना हो' को IMDb ने 7.9 रेटिंग दी है। यह मूवी शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान के इर्द-गिर्द घूमती है। इस मूवी की कहानी आपको खूब पसंद आएगी। यह शाहरुख खान के करियर बेस्ट मूवीज में से एक है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article