बॉलीवुड

Shah Rukh Khan ने फिल्मी दुनिया में 34 साल पूरे होने पर मंगलुरु में मनाया जश्न, इवेंट से वायरल हुए फोटोज-वीडियो

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 25, 2026, 10:20 PM IST

Shah Rukh Khan Mangalore Event: एक्टर शाहरुख खान एक्टिंग की दुनिया में 34 साल पूरे होने पर मंगलुरु के एक इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट से शाहरुख खान के कई वीडियो और फोटोज सामने आए।

Image

शाहरुख ने इवेंट में मचाया धमाल (Image Source: Shah Rukh Khan Universe Fan Club X)

Shah Rukh Khan Mangalore Event: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए है। शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इन सब के बीच आज यानी 25 जून को शाहरुख खान ने एक्टिंग की दुनिया में अपने 34 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर शाहरुख खान से जुड़े कई फोटोज और वीडियो सामने आए, जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। अब शाहरुख खान फिल्मी दुनिया में 34 साल पूरे होने पर मंगलुरु में एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान शाहरुख खान एकदम अलग अंदाज में नजर आए।

मंगलुरु पहुंचे शाहरुख खान

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह शाहरुख खान की मंगलुरु के इवेंट से सामने आई तस्वीरें और वीडियो हैं। मंगलुरु के इस इवेंट में शाहरुख खान जमकर मस्ती करते नजर आए। शाहरुख खान के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए। इसके अलावा किंग खान के नए लुक को देखने के बाद लोग बस उन्हें देखते ही रह गए। इस इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने वहां मौजूद लोगों से भी बात की। इसका अलावा शाहरुख खान अपनी फिल्मों के डायलॉग भी बोलते दिखाई दिए। इस इवेंट से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को शाहरुख खान के फैंस सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।

एयरपोर्ट से वायरल हुआ था वीडियो

शाहरुख खान का इस इवेंट से पहले मंगलुरु एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया था। इस दौरान शाहरुख खान ने वहां मौजूद फैंस को फ्लाइंग किस भी दी। शाहरुख खान के इस अंदाज ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया। शाहरुख खान की मंगलुरु इवेंट से सामने आई तस्वीरों और वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article