बॉलीवुड

मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान से उतरवाया चश्मा, चेकिंग का वीडियो हुआ वायरल

SRK airport security check video: अभिनेता शाहरुख खान कुछ देर पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जहां से उनका सिक्योरिटी चेक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिक्योरिटी ऑफिसर किंग खान से चेकिंग के दौरान चश्मा उतारने को कहता है, जिसका पालन शाहरुख खान हंसते-हंसते करते हैं।

Image

Image Source: Social Media

SRK airport security check video: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का ताजा वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जो मुंबई एयरपोर्ट से सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख खान कार से उतरकर एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान किंग खान के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं। असल में सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान ऑफिसर ने पहले किंग खान का पासपोर्ट देखा, जिसके बाद उसने किंग खान से आंखों से चश्मा उतारने को कहा ताकि वो एक्टर की पहचान कर सके। वीडियो में ऑफिसर के आदेश का शाहरुख खान पालन करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फैंस का कहना है कि किंग खान इतने बड़े स्टार होने के बाद भी जैसे नियमों का पालन करते हैं, वो उनके व्यक्तित्व की पहचान है। (इसे भी पढ़ें: Kalki 2898 AD 2 Update: दीपिका पादुकोण के आउट होने से इस एक्ट्रेस की चमकी किस्मत, मिल गई प्रभास की मूवी!!)

सिक्योरिटी ऑफिसर के साथ SRK ने की मस्ती

वीडियो में साथ-साथ देखा जा सकता है कि जैसे ही किंग खान चश्मा उतारकर अपने चेहरे की पहचान कराते हैं, वैसे ही सिक्योरिटी ऑफिसर उनसे कहता है कि ये नियम है। सिक्योरिटी ऑफिसर की बात सुनकर किंग खान को हंसी आ गई और दोनों मुस्कुराने लगे। किंग खान और ऑफिसर के बीच एक्सचेंज हुई इस स्माइल ने फैंस को दीवान बना दिया है। (इसे भी पढ़ें: ठंडे बस्ते में चली गई डॉन 3!! फरहान अख्तर इस मूवी पर करेंगे फोकस)

जल्द ही किंग में दिखेंगे शाहरुख खान

अभिनेता शाहरुख खान काफी लम्बे समय से पर्दे से दूर हैं। जवान, पठान और डंकी जैसी फिल्में देने के बाद शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान के साथ किंग नाम की फिल्म बनाने का फैसला किया, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इस साल के अंत में शाहरुख खान पर्दे पर दोबारा लौटेंगे। बीते दिनों ही फिल्म किंग का फर्स्ट लुक टीजर दर्शकों के सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। फिल्म किंग का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो शाहरुख को पठान जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी दे चुके हैं। माना जा रहा है कि फिल्म किंग भी जवान और पठान की तरह बॉक्स ऑफिस हिलाएगी और दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article