Farhan Akhtar Upcoming Movie update: बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि इस फिल्म से रणवीर सिंह बाहर हो गए। इस न्यूज ने सभी का दिल तोड़ दिया था। अब मूवी को लेकर एक और नई रिपोर्ट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक फरहान अख्तर ने अब डॉन 3 को होल्ड पर डाल दिया है। वहीं फरहान इस मूवी पर फोकस करने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
इस मूवी पर फोकस करेंगे फरहान अख्तर
फरहान अख्तर ने अब 'डॉन 3' से थोड़ा ब्रेक लेकर अपनी लंबे समय से सपनों वाली फिल्म 'जी ले जरा' पर फोकस करने का फैसला किया है। 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद कास्टिंग को लेकर चर्चा चल रही है, लेकिन फरहान जल्दबाजी में नहीं हैं। वे चाहते हैं कि इस आइकॉनिक फ्रैंचाइजी के लिए सही चेहरा चुना जाए। पिंकविला को एक सूत्र ने बताया, 'फरहान को डॉन की कास्टिंग बहुत जरूरी लगती है। वे पूरी तरह यकीन चाहते हैं कि कौन इस रोल में आएगा, इसलिए यह प्रोसेस लंबा चल रहा है।' इसी बीच फरहान ने कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा जोनस वाली 'जी ले जरा' पर फिर से बातचीत शुरू कर दी है। ये फिल्म लंबे समय से फैंस के इंतजार में है। सूत्र ने कहा, 'जी ले जरा फरहान के लिए बहुत खास प्रोजेक्ट है। डॉन 3 की कास्टिंग में समय लग रहा है, तो उन्होंने सोचा कि अब इस फिल्म को आगे बढ़ाने का सही समय है।' फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और अब सिर्फ तीनों एक्ट्रेसेस प्रियंका, कैटरीना और आलिया की डेट्स मैच करने की बात बाकी है। अगर डेट्स मिल गईं तो फिल्म 2026 के दूसरे हिस्से में शूटिंग शुरू हो सकती है।

farhan akhtar movie
फरहान अख्तर ने शुरू की बातचीत
फरहान अख्तर ने फिल्म जी ले जरा के लिए आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा से बातचीत शुरू कर दी है। सूत्र ने बताया, ''फरहान तीनों से बात कर रहे हैं और उम्मीद है कि उनकी डेट्स मिल जाएंगी। सब उत्सुक हैं, बस एक कॉमन विंडो ढूंढनी है।' अगर सब ठीक रहा तो फैंस को यह रोड-ट्रिप ड्रामा आखिरकार देखने को मिलेगा, जिसमें फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती की टीम फिर से साथ आएगी। हाल ही में फरहान अख्तर की फिल्म 120 बाहुदर प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।
