Shah Rukh Khan's Rejected Movies: शाहरुख खान ने बॉलीवुड में आज अपने सफल 34 साल पूरे कर लिए हैं। 'दीवाना' मूवी से डेब्यू करने के बाद शाहरुख खान ने अब तक कई बेहतरीन मूवीज में काम कर दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शाहरुख खान ने ना कहकर लाइफ की सबसे बड़ी गलती की थी। इन फिल्मों को ठुकराने का पछतावा आज भी शाहरुख खान को होता है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
संजय दत्त से पहले इस मूवी के लिए राजकुमार हिरानी की पहली पसंद शाहरुख खान ही थे लेकिन बैक प्रॉब्लम की वजह से अभिनेता ने यह मूवी ठुकरा दी थी। यह फिल्म बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
डायरेक्टर अशुतोष गोवारिकर सबसे पहले भुवन की मुख्य भूमिका के लिए शाहरुख खान के पास गए थे। शाहरुख खान को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी और बाद में यह मूवी भी आमिर खान को मिल गई।
'3 इडियट्स' में रांचो का आइकॉनिक रोल सबसे पहले शाहरुख खान को ऑफर किया गया था। लेकिन शेड्यूलिंग की दिक्कत के चलते शाहरुख खान ने इस मूवी को मना कर दिया और बाद में यह आमिर खान के हिस्से चली गई थी।
शाहरुख खान को बादशाह अकबर का रोल करने के लिए संपर्क किया गया था लेकिन शेड्यूलिंग की समस्या की वजह से उन्होंने मना कर दिया। यह रोल ऋतिक रोशन की झोली में गिर गया था।
इस मूवी में शाहरुख खान को एक गेम शो के होस्ट प्रेम कुमार का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने रोल लेने से मना कर दिया। क्योंकि उन्हें लगा कि ये किरदार उनके लिए सहित नहीं है।