बॉलीवुड

Salman Khan ने करण जौहर और विष्णूवर्धन संग मिलाया हाथ, आर्मी ऑफिसर बनकर पर्दे पर मारेंगे धांसू एंट्री

Salman Khan To Play Army Officer: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान को लेकर खबर है कि वह अपनी अपकमिंग मूवी में आर्मी ऑफिसर का किरदार अदा कर सकते हैं। इस फिल्म के लिए सलमान खान ने करण जौहर और विष्णूवर्धन से हाथ मिलाया है।

Image

सलमान खान आर्मी ऑफिसर बनकर पर्दे पर करेंगे एंट्री

Salman Khan To Play Army Officer: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान (Salman Khan)की अपकमिंग मूवी 'टाइगर 3' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इन सबके बीच सलमान खान को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर और विष्णूवर्धन के साथ अगली मूवी के लिए हाथ मिलाया है। वह अपनी अपकमिंग मूवी में आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाते दिखाई दे सकते हैं।

बता दें कि देशभक्ति से जुड़ी फिल्म के लिए करण जौहर (Karan Johar) और विष्णूवर्धन पहले भी साथ आए थे। उनकी मूवी 'शेरशाह' ने पर्दे पर धमाल मचाकर रख दिया था। इस मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिका अदा की थी। वहीं अब सलमान खान (Salman Khan) को लेकर कहा जा रहा है कि वह करण जौहर और विष्णूवर्धन की अपकमिंग मूवी में बतौर आर्मी ऑफिसर दिखेंगे। इस बात की जानकारी सलमान खान से जुड़े सूत्रों ने दी।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान (Salman Khan) भी इस रोल को करने के लिए उत्साहित हैं। इस बारे में सूत्र ने कहा, "'शेरशाह' के लिए दर्शकों से विष्णूवर्धन को बहुत प्यार मिला था। यहां तक कि आर्मी ऑफिसर के परिवार भी मूवी से इंप्रेस हुए थे। अब उनकी अगली फिल्म भी भारतीय आर्मी पर आधारित है, जिसमें सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर बनेंगे।" सूत्र ने इस सिलसिले में आगे कहा, "आर्मी ऑफिसर की एक काया होती है, जिसके लिए सलमान खान तैयारी भी कर रहे हैं।" बताया जा रहा है कि सलमान खान का हाल ही में दिखा लुक भी उनकी मूवी से जुड़ा है।

कब शुरू होगी सलमान खान की फिल्म की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की इस मूवी की शूटिंग इसी साल नवंबर में शुरू हो सकती है। हालांकि इस मामले पर अभी तक सलमान खान या फिल्ममेकर्स की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article