बॉलीवुड

Tiger 3 से पहले गंजे हुए Salman Khan, वायरल वीडियो देख फैंस ने कहा- 'सुल्तान 2 बन रही है क्या?'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 21, 2023, 08:39 AM IST

Salman Khan New Look: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हाल ही में भाईजान को स्पॉट किया गया है, पैपराजी की भीड़ के बीच भाईजान ऑन ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं, हालांकि सभी फैंस की नजरें एक्टर के बालों पर चली गई हैं।

Image

Salman Khan Bald Look

Salman Khan New Look: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपने हेयर स्टाइल के चलते काफी सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर समय-समय पर अपना लुक बदलते रहते हैं। अब सलमान का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में भाईजान को स्पॉट किया गया है, पैपराजी की भीड़ के बीच भाईजान ऑन ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं, हालांकि सभी फैंस की नजरें एक्टर के बालों पर चली गई हैं। साल 2016 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सुल्तान, सुपरहिट साबित हुई थी। उस समय सलमान ने अपने बाल मुंडवा लिए थे। अब एक बार फिर सलमान खान अपने उसी पुराने लुक में दिख रहे हैं। जहां सलमान खान के बाल इतने छोटे हैं कि वह गंजे लग रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 खत्म होने के तुरंत बाद ही सलमान खान के लुक में फेरबदल हो गया है। अब भाईजान के इस लुक को देखने के बाद फैंस तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

फैंस ने लगाई सुल्तान 2 की आशंका

इस बीच सलमान खान के इस लुक को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'आखिरी बार सलमान का ये लुक सुल्तान के समय नजर आया था, अब क्या इसका सीक्वल बन रहा है?' वही एक और यूजर ने लिखा, 'टाइगर 3 से पहले भाईजान का ये लुक काफी जबरदस्त लग रहा है।' हालांकि सलमान का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article