बॉलीवुड

RRR Japan Box Office: Saaho और Baahubali 2 को नहीं पछाड़ पाए Jr. NTR-Ram Charan, पहले हफ्ते कमें कमाए सिर्फ इतने करोड़

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 05:56 PM IST

RRR Japan Box Office: जूनियर एनटीआर और राम चरण की ट्रिपल आर ने जापान में धीमी शुरुआत की है। फिल्म ट्रिपल आर ने जापानी बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। साहो और बाहुबली 2 के मुकाबले ट्रिपल आर के आंकड़े निराशाजनक हैं, जिन्हें देखकर ट्रेड पंडित थोड़े परेशान हैं।

Image

RRR

RRR Japan Box Office: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली डायरेक्टर एसएस राजामौली की ट्रिपल आर (RRR) जापान में पस्त नजर आ रही है। फिल्म ट्रिपल आर ने जापानी बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत की है और पहले हफ्ते में केवल 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की कमाई को ट्रेड पंडित ठीक बता रहे हैं लेकिन जब इसकी तुलना बाहुबली 2 (Bahubali 2) और साहो (Saaho) से होती है तो ट्रिपल आर काफी पीछे नजर आती है। फिल्म साहो ने अपने पहले हफ्ते में 12.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और बाहुबली 2 ने जापानी बॉक्स ऑफिस पर पहले 7 दिनों में 16 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इन दोनों फिल्मों के मुलाबले ट्रिपल आर बहुत पीछे नजर आ रही है।

बाहुबली 2 और साहो को मिला था प्रभास की लोकप्रियता का फायदा

फिल्म बाहुबली 2 और साहो ने पहले हफ्ते में इसलिए भी बम्पर ओपनिंग दर्ज कराई थी क्योंकि इनमें प्रभास (Prabhas) थे। बाहुबली सीरीज की पहली फिल्म के बाद प्रभास दुनियाभर में मशहूर हो गए थे। जापानी लोगों ने भी बाहुबली देखी थी और वो प्रभास के फैन बन गए थे। प्रभास की लोकप्रियता की वजह से बाहुबली 2 और साहो को जबरदस्त ओपनिंग मिली थी। इसके दूसरी तरफ ट्रिपल आर में जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और राम चरण (Ram Charan) हैं। इन दोनों की कोई फिल्म जापानी लोगों के बीच तहलका मचाने में नाकामायाब रही है। यही कारण है कि फिल्म ट्रिपल आर ने पहले हफ्ते में औसत कारोबार किया है।

महेश बाबू की फिल्म के लिए राजामौली ने कसी कमर

साउथ डायरेक्टर राजामौली की ट्रिपल आर ने वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। ट्रिपल आर की रिलीज के बाद राजामौली अपनी अपकमिंग फिल्म में व्यस्त हो गए हैं, जिसमें महेश बाबू (Mahesh Babu) मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म को भी राजामौली बाहुबली और ट्रिपल आर के स्तर पर शूट कर रहे हैं। इन दोनों फिल्मों की ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। ऐसे में ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि राजामौली-महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म भी बॉक्स ऑफिस हिला देगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article