बॉलीवुड

Dhurandhar 2 First Poster: 'धुरंधर 2' का फर्स्ट पोस्टर हुआ रिलीज, रणवीर सिंह पहले भी ज्यादा खूंखार अवतार में आए नजर

Dhurandhar 2 First Poster: दर्शकों की बढ़ती बेताबी को देखते हुए अब निर्माताओं ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की आने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' के फर्स्ट पोस्टर को जारी कर दिया है। 'धुरंधर 2' के पोस्टर कमी टैग लाइन है, 'अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।'

first poster of Dhurandhar 2 is out

Pic Credit: Instagram

Dhurandhar 2 First Poster: साल 2025 में 5 दिसंबर को बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस मूवी को रिलीज हुए लगभग 2 महीने होने वाले हैं। 'धुरंधर' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खास बात यह है कि 'धुरंधर' के एक्टर्स ने भी फिल्म को प्रोमोट करने में दिन-रात एक कर दिए थे। 'धुरंधर' की सफलता के बाद सभी इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है। आज यानी 3 फरवरी के दिन मेकर्स ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) का पहला पोस्टर फैन्स के बीच जारी कर दिया है। पोस्टर देखने के बाद रणवीर सिंह के फैन्स झूम उठे हैं। (यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' में 'बड़े साहब' बनेगा ये सुपरस्टार, रणवीर सिंह को मिलने वाली है कड़ी टक्कर, पिक्स हुईं लीक)

'धुरंधर 2' का फर्स्ट पोस्टर हुआ रिलीज

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का पहला पोस्टर आ गया है और फैंस इसे पसंद कर रहे हैं। 'धुरंधर 2' का टीजर रिलीज होने से कुछ देर पहले ही रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस मूवी का पोस्टर जारी किया। उन्होंने इसे अपनी "रिवेंज" की कहानी बताया और लिखा, "अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है।" पोस्टर में रणवीर एक बोल्ड और इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि 'धुरंधर' के मुकाबले दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह को दमदार एक्शन करते हुए देखा जाएगा। पोस्टर देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। पहली फिल्म की सफलता के बाद लोगों को 'धुरंधर' का बेसब्री से इंतजार है। (यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' देख गदगद हुए शेखर कपूर, थिएटर में ना देख पाने का बताया कारण)

Dhurandhar 2 Poster.

Dhurandhar 2 Poster.

Sara Arjun and Ranveer Singh

Sara Arjun and Ranveer Singh

मार्च में इस दिन रिलीज होगी 'धुरंधर 2'

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' के पोस्टर को जारी करते हुए मेकर्स ने यह भी क्लियर कर दिया है कि यह 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस मूवी में रणवीर सिंह को हमजा अली मजारी के रोल में देखें के लिए फैन्स बेताब हैं। वैसे आपको यह पोस्टर कैसा लगा? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से दे सकते हैं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

ललित कुमार
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article