बॉलीवुड

कॉप बनकर दर्शकों को चौंकाएंगे Prabhas, 2024 में शुरू करेंगे अपकमिंग फिल्म Spirit की शूटिंग

Prabhas To Start Spirit Shooting In 2024: साउथ के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। वह 'सालार' के जरिए बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इसके बाद प्रभास 'स्पिरिट' में भी नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग वह साल 2024 में शुरू करने वाले हैं।

Image

संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' की शूटिंग शुरू करेंगे प्रभास

Prabhas To Start Spirit Shooting In 2024: साउथ के सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग मूवीज के लिए काफी चर्चा में बने हुए हैं। प्रभास जल्द ही 'सालार' के साथ बड़े पर्दे पर धांसू एंट्री मारेंगे, जो कि नवंबर में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा भी प्रभास (Prabhas) के खाते में कई मूवीज हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के लिए काफी है। प्रभास ने संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' (Spirit) भी साइन की है, जिसमें वह कॉप बनकर एंट्री मारेंगे। बता दें कि पहली बार दर्शकों को प्रभास कॉप के तौर पर नजर आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास (Prabhas) संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' (Spirit) की शूटिंग साल 2024 में शुरू कर सकते हैं। पिंकविला की खबरों के मुताबिक, संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों रणबीर कपूर की 'एनिमल' में बिजी हैं जो कि 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 'एनिमल' की रिलीज के बाद ही संदीप रेड्डी वांगा प्रभास की 'स्पिरिट' की तैयारी करेंगे। फिल्म को लेकर खबर है कि प्रभास इसकी शूटिंग जून 2024 तक शुरू कर सकते हैं।

कॉप थ्रिलर होगी प्रभास की 'स्पिरिट'

प्रभास (Prabhas) से जुड़े सूत्रों ने 'स्पिरिट' (Spirit) के बारे में बात करते हुए कहा, "फिल्म की शूटिंग 2024 में जून तक शुरू हो सकती है। यह एक्शन मूवी होगी, जिसे भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। इस मूवी में प्रभास एक कॉप के तौर पर दिखेंगे। हालांकि, बाकी कॉप थ्रिलर मूवीज से हटकर स्पिरिट की कहानी बेहद युनीक होने वाली है, जिसके बारे में केवल संदीप ही जानते हैं। फिल्म की कहानी लिख ली गई है और शूटिंग 'एनिमल' की रिलीज के बाद ही शुरू होगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article