बॉलीवुड

Pushpa 2 के क्रेज से सहमे अजय देवगन और रोहित शेट्टी! क्लैश से बचने के लिए बढ़ाई Singham Again की रिलीज डेट

Ajay Devgn, Rohit Shetty To Delay Singham 3 Release Date: अजय देवगन की 'सिंघम 3', अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के साथ 2024 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने के लिए तैयार थी। लेकिन अब खबर है कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने क्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

Image

रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने बढ़ाई 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट

Ajay Devgn, Rohit Shetty To Delay Singham 3 Release Date: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन और रोहित शेट्टी 'सिंघम 3' (Singham 3) के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट 15 अगस्त, 2024 तय की गई। 'सिंघम अगेन' के अलावा अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) भी स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली है। इस क्लैश से बचने के लिए अब अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

बता दें कि 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के साथ-साथ अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) को लेकर भी लोगों में काफी क्रेज है। दर्शक अभी से ही मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने 'सिंघम अगेन' की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी खुद अजय देवगन (Ajay Devgn) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से जुड़े सूत्रों ने दी है। उन्होंने इस सिलसिले में आगे कहा, "न तो अजय देवगन और न ही रोहित शेट्टी में इतनी अकड़ है कि वे एक तारीख के लिए अड़ जाएं जो फिल्म के बिजनेस पर भी असर करे। जाहिर सी बात है कि वह अल्लू अर्जुन के इस कदम से उदास थे, क्योंकि उन्होंने पहले ही 'सिंघम अगेन' के लिए रिलीज डेट तय कर ली थी। लेकिन उनका इरादा उसी रास्ते पर जाने का बिल्कुल भी नहीं है।"

'सिंघम अगेन' (Singham Again) की रिलीज के बारे में बात करते हुए सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा से कहा, "पुष्पा' और 'सिंघम' हिंदी की ब्लॉकबस्टर मूवी रही हैं और एक ही तारीख पर उनकी रिलीज का कोई तुक नहीं बनता है। अजय और रोहित ने एक साथ फैसला किया है कि वो रिलीज डेट आगे बढ़ाएं और 'पुष्पा 2' को उसी तारीख पर रिलीज होने दें। एक्टर और निर्देशक का मानना है कि 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) को छुट्टी की जरूरत है, लेकिन सिंघम अगेन अपने आप में ही एक ब्रांड है जो बिना किसी छुट्टी के भी अच्छा बिजनेस कर सकती है। वो न तो पुष्पा को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं और न ही अपनी मूवी को डूबते देखना चाहते हैं।"

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article