बॉलीवुड

Pati Patni Aur Woh Do 1st Review: एंटरटेनमेंट का परफेक्ट डोज

आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह की पति पत्नी और वो दो का फर्स्ट रिव्यू आ चुका है, जिसके अनुसार डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की ये कॉमेडी ड्रामा एंटरटेनमेंट का परफेक्ट डोज है।

Image

Pati Patni Aur Woh Do Review

Pati Patni Aur Woh Do Review: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), रकुलप्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो दो कुछ ही घंटों में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी, जिसका जोरदार प्रमोशन किया गया है। डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की पति पत्नी और वो दो के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला था लेकिन क्या ये मूवी भी उतनी ही एंटरटेनिंग है? फिल्म पति पत्नी और वो दो के मेकर्स ने मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जहां ये मूवी कई फिल्म क्रिटीक्स ने देखी है। फिल्म क्रिटीक्स के अनुसार पति पत्नी और वो दो एंटरटेनमेंट का परफेक्ट डोज है, जिसे हर उम्र के दर्शक एन्जॉय करेंगे। (इसे भी पढ़ें: King: शाहरुख खान की फिल्म से लीक हुआ Abhishek Bachchan का लुक, फैन्स को दिखी 'बैडऐस विलेन' वाइब)

Pati Patni Aur Woh Do फर्स्ट रिव्यू

टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार, आयुष्मान खुराना ने पति पत्नी और वो दो में अच्छा काम किया है। वो स्क्रीन पर जब-जब आते हैं दर्शकों के चेहरे मुस्कुरा उठते हैं। पूरी फिल्म के दौरान आयुष्मान अपने किरदार को पकड़े रखते हैं। सारा अली खान और वामिका गब्बी ने भी पति पत्नी और वो दो में अच्छी एक्टिंग की है और अपने-अपने रोल्स को अच्छे से निभाया है। ये दोनों एक्ट्रेसेस पति पत्नी ओर वो दो की जान हैं, जो लगातार दर्शकों को बांधे रखती हैं। अदाकारा रकुलप्रीत सिंह पति पत्नी और वो दो में दर्शकों को चौंकाती हैं क्योंकि उन्हें अब तक दर्शकों ने इस तरह के मासी अवतार में नहीं देखा है। पति पत्नी और वो दो कॉमेडी लवर्स के लिए परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर है। (ये भी पढ़ें: छावनी में तब्दील हुआ Elvish Yadav का गुरुग्राम में स्थित घर, लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद बढ़ी सुरक्षा)

कैसी रहेगी Pati Patni Aur Woh Do की ओपनिंग

अगर बात फिल्म पति पत्नी और वो दो की ओपनिंग की करें तो वो कुछ खास नजर नहीं आ रही है। पति पत्नी और वो दो दर्शकों को कुछ नया नहीं परोस रही है, जिस कारण दर्शक भी इसको लेकर ठंडे पड़े हुए हैं। ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज के बाद अगर दर्शकों को ये मूवी पसंद आती है तो लोग इसके टिकिट खरीदने शुरू करेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article