Abhishek Look LEAKED From King: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) की शूटिंग बड़े जोरों-शोरों से चल रही है। कुछ दिनों पहले शाहरुख खान की 'किंग' के सेट से शूटिंग करते हुए कई वीडियोज और फोटोज लीक हुई थी। इन पिक्स में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी शूटिंग करती दिखाई दी। दोनों की पिक्स लीक होने के बाद फैन्स के अंदर 'किंग' को देखने की बेताबी भी डबल हो गई है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शाहरुख-दीपिका के बाद अब 'किंग' से अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का लुक भी आउट हो गया है।
'किंग' से सामने आया अभिषेक का लुक
शाहरुख खान और लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के शूटिंग के 'बिहाइंड-द-सीन्स' वीडियो और पिक्स वायरल होने के बाद अभिषेक बच्चन का लुक भी 'किंग' से लीक हो गया है। फिल्म के सेट से अभिषेक की कई पिक्स ऑनलाइन सामने आई है, जो बड़ी तेजी वायरल होना शुरू हो गई हैं। एक यूजर ने एक्स अकाउंट पर इन फोटोज को शेयर किया है। फोटोज में अभिषेक बच्चन एकदम एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने काले कपड़ों के ऊपर एक लंबा ओवरकोट पहना हुआ है और उनके हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है। (इसे भी पढ़ें: राजनीति में आने के लिए Diljit Dosanjh पर बनाया जा रहा है प्रेशर, पंजाब के सीएम Bhagwant Mann ने किया दावा)
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में अभिषेक बच्चन को विलेन के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी में शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन की ऑनस्क्रीन भिड़ंत को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर इंडिया वापस आ गई हैं। (इसे भी पढ़ें: सूरज नांबियार संग तलाक की अफवाहों के बीच फर्स्ट टाइम स्पॉट हुईं Mouni Roy, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग)
सुहाना खान के साथ स्क्रीन करते दिखेंगे शाहरुख खान
'किंग' मूवी में शाहरुख खान को पहली बार बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ़्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस मूवी में शाहरुख अंडरवर्ल्ड के डॉन के रूप में दिखाई देंगे जबकि सुहाना उनकी स्टूडेंट का किरदार निभाएंगी। फिल्म में अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, राघव जुयाल, अभय वर्मा और सौरभ शुक्ला सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। यह मूवी 2026 में क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।
