Elvish Yadav Gurugram Home Security Increases: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। एल्विश यादव टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रहे हैं, जहां उनका अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। लेकिन कुछ ही दिनों पहले एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी मिली थी। गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई के नाम पर एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, साथ ही यू-ट्यूबर को गोली मारकर हत्या करने की धमकी भी दी गई थी। एल्विश यादव को मिली इन धमकियों के बाद अब उनके घर की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़ें: Elvish Yadav ने Suvendu Adhikari को बंगाल का CM बनने पर दी बधाई, एक्स पर किया पोस्ट
एल्विश यादव का घर गुरुग्राम के सेक्टर 56 में स्थित है। लेकिन धमकी मिलने के बाद से ही उनके घर के आसपास पुलिस सुरक्षा तो बढ़ाई ही गई। साथ ही घर के मेन गेट व आसपास हथिायारों से लैस जवानों की भी तैनाती की गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश यादव के घर की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेड्स लग चुके हैं, साथ ही वहां से गुजर रहे सभी संदिग्ध लोगों की भी जांच की जा रही है। एल्विश यादव के घर की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए स्पेशल बाइक राइडर दस्ता भी तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि बगैर किसी ठोस वजह से किसी भी शख्स को परिसर के आसपास भी भटकने नहीं दिया जा रहा है। वहीं स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूल की गाड़ियों को एल्विश यादव के घर और सेक्टर 56 के आसपास के इलाकों में निगरानी के निर्देश दिये गए हैं। यह भी पढ़ें: '10 करोड़ वरना गोली मार देंगे...' Elvish Yadav को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बने निशाना

एल्विश यादव के घर बढ़ाई गई सुरक्षा
एल्विश यादव को मिला था धमकी भरा मैसेज
बता दें कि एल्विश यादव को बीते 5 मई को धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। ये मैसेज रणदीप मलिक नाम के शख्स की ओर से किया गया था, जिसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित बताया था। एल्विश यादव को दो दिन में रकम देने या जान से मारने की धमकी तक दी गई। इस मामले को देखते हुए एल्विश यादव की ओर से गुरुग्राम पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है।
