बॉलीवुड

Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी पर पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने की भविष्यवाणी, फेरों से पहले बताया रिश्ते का सच

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Marriage Life Prediction: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने भविष्यवाणी की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि फेरों के बाद उनकी जिंदगी कैसी रहेगी। उनका कहना है कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी प्यार से भरी रहेगी।

Image

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी पर हुई भविष्यवाणी

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Marriage Life Prediction: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। उनकी शादी के लिए अब केवल दो ही दिन बचे हैं। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) उदयपुर में 24 सितंबर को सात फेरे लेंगे। वहीं हाल ही में पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर भविष्यवाणी की है, जिसमें उन्होंने बताया कि फेरों के बाद उनकी जिंदगी कैसी रहेगी।

पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने बताया कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा बहुत ही अच्छे कपल बनने वाले हैं, क्योंकि उनकी समझदारी, प्यार और एक-दूजे के लिए समझ ही उन्हें सबसे काफी अलग बनाती है। पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने बताया कि एक-दूजे के लिए उनका सम्मान परिणीति और राघव के रिश्ते को मजबूत बनाएगा। गुरुजी ने परिणीति और राघव के करियर से उनके रिश्ते पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। उनका कहना है, "दोनों के अलग-अलग करियर भी उनके रिश्ते पर कोई प्रभाव नहीं डालेंगे। उनका प्यार, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप उनकी जिंदगी को प्यार और खुशियों से भर देगा।"

करियर पर भी गुरुजी ने की भविष्यवाणी

पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के करियर पर भी भविष्यवाणी की। उन्होंने एक्ट्रेस को लेकर बताया कि शादी के बाद परिणीति के करियर में काफी बदलाव आने वाला है। उन्हें अलग और चुनौतीपूर्ण रोल निभाने का मौका मिलेगा। एक्ट्रेस के करियर में वृद्धि होगी, लेकिन इस दौरान उन्हें थोड़ा परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। लेकिन ये चीजें आगे चलकर उन्हें मजबूत बनाएंगी। वहीं राघव चड्ढा के राजनैतिक करियर में भी कई बदलाव आएंगे। गुरुजी के मुताबिक, राजनीति में उनके कंधों पर और भी जिम्मेदारियां आने वाली हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article