बॉलीवुड

Shah Rukh Khan के बर्थडे पर 'Salaar' को रिलीज करेंगे Prabhas !! जानिए तारीख

Prabhas Starrer Salaar Release Date: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रभास (Prabhas) की 'सलार' को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने अब इस साल नवंबर के महीने की 2 तारीख चुनी है। मेकर्स 'सलार' को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Image

Prabhas and Shah Rukh Khan

Prabhas Starrer Salaar Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की नई फिल्म 'सलार' (Salaar) को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने 28 सितंबर की तारीख चुनी थी। हालांकि फिल्म की एडिटिंग में देरी होने की वजह से निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट टाल दी है। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अब फिल्म को अगले साल संक्रान्ति के खास मौके पर रिलीज की जाएगी। इस तारीख में पहले ही कई फिल्में शेड्यूल हैं। इसके बाद सुनने में आया है कि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए साल 2024 में मार्च का महिना चुना। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मेकर्स प्रभास की 'सलार' को शाहरुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज करेंगे।

2023 में शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'जवान' और 'पठान' से बॉक्स ऑफिस पर एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है, जिसे तोड़ पाना इतना आसान नहीं होगा। प्रभास की आखिरी रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' फ्लॉप रही थी। फैंस को उम्मीद थी कि 'सलार' आएगी और बॉक्स ऑफिस पर आग लगा देगी। ऐसा लगता है कि वीएफएक्स में देरी होने के बाद मेकर्स ने इससे आगे बढ़ा दिया है। प्रशांत नील के इस प्रोजेक्ट के लिए फैन्स भी बेताब हैं। श्रीया रेड्डी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अपडेट शेयर किया है। इस पोस्ट के बाद फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि प्रभास की 'सलार' अब 2 नवंबर को रिलीज होगी।

'सलार' के बाद प्रभास के पास 'कल्कि 2898 एडी' भी है, जिसका टीजर कुछ दिनों पहले मेकर्स ने जारी किया था। इस फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, कमल हासन और अमिताभ बच्चन लीड रोल में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article