बॉलीवुड

OMG 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में पिछड़ी अक्षय कुमार की मूवी, पहले दिन ही होगा बंटाधार!

OMG 2 Advance Booking: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार अपनी धमाकेदार फिल्म 'ओएमजी 2' के साथ पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। लेकिन माना जा रहा है कि 'गदर 2' के आगे ओएमजी 2 पिछड़ जाएगी। दरअसल, एडवांस बुकिंग में ही अक्षय कुमार की फिल्म 'गदर 2' से काफी पीछे है।

Image

omg 2

OMG 2 Advance Booking: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी 'ओएमजी 2' (OMG 2) के जरिए बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। जहां 'ओएमजी' में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भगवान कृष्ण का रोल निभाया था। तो वहीं इस बार वह भगवान शिव के रूप में नजर आएंगे। अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। यूं तो 'ओएमजी 2' के ट्रेलर पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया था। लेकिन एडवांस बुकिंग में 'ओएमजी 2' पिछड़ती नजर आ रही है। दरअसल, अभी तक अक्षय कुमार की मूवी के 50 हजार टिकट भी नहीं बिक पाए हैं।

तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'ओएमजी 2' (OMG 2) ने अभी तक 24,675 टिकट बिके हैं, जो कि सनी देओल की 'गदर 2' (Gadar 2) और रजनीकांत की 'जेलर' के मुकाबले काफी कम है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि ओपनिंग डे पर अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' को 'गदर 2' और रजनीकांत की 'जेलर' से कड़ी टक्कर मिल सकती है। इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर खास कमाई नहीं कर पाएगी।

विवादों में है अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2'

बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'ओएमजी 2' टीजर और ट्रेलर रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। यहां तक कि सेंसर बोर्ड ने भी काफी कांट-छांट और बदलाव के बाद ही अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' को रिलीज करने की अनुमति दी है। इतना ही नहीं, ओएमजी 2 को A सर्टिफिकेट तक दिया गया है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article