बॉलीवुड

Jailer Advance Booking: 'गदर 2' को पछाड़ने के लिए तैयार है रजनीकांत की मूवी, एडवांस में बिके 2.28 लाख टिकट

Jailer Advance Booking: साउथ फिल्म के सुपरस्टार यानी रजनीकांत अपनी धमाकेदार मूवी 'जेलर' के जरिए पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। फिल्म को लेकर लोगों में ऐसा क्रेज है कि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में छुट्टी तक दे दी गई है। इतना ही नहीं, रजनीकांत की फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जोरों-शोरों पर हो रही है।

Image

sunny deol, rajinikanth

Rajinikanth Jailer Advance Booking: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वह जब भी किसी फिल्म में आते हैं, सिनेमाघरों में धमाल मच जाता है। ऐसा ही धमाल उनकी फिल्म 'जेलर' की रिलीज के बाद भी मचने वाला है। रजनीकांत की 'जेलर' को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। खास बात तो यह है कि 10 अगस्त को रिलीज होने वाली 'जेलर' की एडवांस बुकिंग भी जोरों-शोरों पर हो रही है। अभी तक लाखों की मात्रा में 'जेलर' की टिकट बिक चुकी है जिसके जरिए फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है।

रजनीकांत (Rajinikanth) की 'जेलर' को लेकर लोगों में इस कदर उत्साह है कि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में छुट्टी तक घोषित कर दी गई है। वहीं एडवांस बुकिंग की बात करें तो ओपनिंग डे के लिए फिल्म की 2 लाख 28 टिकट एडवांस में बुक हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही 6.90 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। इन आंकड़ों को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि रजनीकांत की 'जेलर' सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है।

सनी देओल की 'गदर 2' को पछाड़ेगी रजनीकांत की फिल्म

रजनीकांत (Rajinikanth) की 'जेलर' (Jailer) की एडवांस बुकिंग देखकर कहा जा सकता है कि यह मूवी सनी देओल की 'गदर 2' को मात देने के लिए तैयार है। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, एडवांस में 'गदर 2' (Gadar 2) के 1 लाख 82 हजार टिकट बिके हैं। हालांकि यह आंकड़ा 'जेलर' के मुकाबले कम है। ऐसे में माना जा रहा है कि ओपनेिंग डे पर रजनीकांत की फिल्म अच्छी-खासी कमाई कर सकती है और 'गदर 2' का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article