बॉलीवुड

Mission Raniganj Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देगा अक्षय कुमार की मूवी का टीजर, एक-एक सीन पर अटकी निगाहें

Mission Raniganj Teaser Out Now: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी 'मिशन रानीगंज' का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म के सीन और अक्षय कुमार की धमाकेदार एक्टिंग ने एक बार फिर से दर्शकों को हैरान करके रख दिया है।

Image

अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' का टीजर हुआ रिलीज

Akshay Kumar Mission Raniganj Teaser Out Now: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर एक बार फिर से धांसू एंट्री मारने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार जल्द ही 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj) में नजर आएंगे, जिसका धमाकेदार टीजर रिलीज हो चुका है जिसे खुद अक्षय ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से साझा किया है। 'मिशन रानीगंज' का टीजर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने 'मिशन रानीगंज' के टीजर वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "1989 में एक व्यक्ति के साहस ने कई जिंदगियां बचा लीं।" 'मिशन रानीगंज' के टीजर की शुरुआत कोयला खदानों से होती है, जहां सभी कर्मचारी अपने काम में बिजी होते हैं। लेकिन तभी हादसे के कारण बड़ी मात्रा में कर्मचारी वहां फंस जाते हैं। ऐसे में अक्षय कुमार की एंट्री होती है जो खदानों में फंसे लोगों को बचाने का फैसला करते हैं। टीजर वीडियो में अक्षय कुमार का तेवर देखने लायक रहा।

'मिशन रानीगंज' के टीजर पर फैंस ने दिया रिएक्शन

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj)के टीजर ने फैंस को भी हैरान करके रख दिया है। लोग इसकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने 'मिशन रानीगंज' की तारीफ में लिखा, "टीजर बहुत ही शानदार लग रहा है। अक्षय कुमार एक बार फिर से सिनेमा पर दमाल मचाने के लिए तैयार हैं। ये मूवी पक्का हिट होने वाली है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "रोंगटे खड़े हो गए, ब्लॉकबस्टर टीजर है ये।"

6 अक्टूबर को रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज'

अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj) इसी साल 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। मूवी में उनके साथ-साथ परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिका अदा करेंगी। बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार जसवंत सिंह गिल की भूमिका अदा करेंगे, जिन्होंने 1989 में खुद की जान हथेली पर रखकर खान में फंसे लोगों की जान बचाई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article