बॉलीवुड

Mirzapur The Movie Poster: कालीन भैया की गद्दी के लिए फिर छिड़ेगी जंग, मिर्जापुर में खून की होली खेलेंगे गुड्डू-मुन्ना

Mirzapur The Movie Poster: मिर्जापुर द मूवी पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर आउट कर दिया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Image

मिर्जापुर: द मूवी' का पोस्टर आउट (pic credit- mirzapur the movie)

Mirzapur The Movie Poster: क्राइम से भरी वेब सीरीज मिर्जापुर को लोगों ने खूब प्यार दिया। अबतक इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया है। अब मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर आउट कर दिया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। पोस्टर के साथ-साथ मेकर्स ने ये भी बताया है कि फिल्म का टीजर कब रिलीज होगी। आइए इस रिपोर्ट में नजर डालते है....(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Pankaj Tripathi के बड़े भाई पर हुआ जानलेवा हमला, बेहद गंभीर है हालत)

mirzapur the movie

मिर्जापुर: द मूवी' का पोस्टर आउट (pic credit-mirzapur poster)

मिर्जापुर: द मूवी' का पोस्टर आउट

मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के टीजर रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। पोस्टर में मिर्जापुर की मशहूर गद्दी को बीच में दिखाया गया है, जबकि दोनों तरफ बंदूकें नजर आ रही हैं। इसे देखकर एक बार फिर सत्ता की लड़ाई, दुश्मनी और क्राइम से भरी मिर्जापुर की दुनिया की याद ताजा हो जाती है। हालांकि पोस्टर में कहानी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह साफ संकेत देता है कि मिर्जापुर अब पहले से बड़े स्तर पर वापसी करने के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर कल रिलीज होगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मिर्जापुर में नजर आएंगे ये स्टार्स

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी 'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है, जबकि इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और श्वेता त्रिपाठी के अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article