बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi News) के बड़े भाई बिजेन्द्र नाथ तिवारी को लेकर बिहार के गोपालगंज से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसके अनुसार कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में वो बुरी तरह से घायल हो गए, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया है, जो हमलावरों की तलाश कर रही है ताकि उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पंकज त्रिपाठी के भाई के लिए इलाज के लिए तुरंत ही स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Jana Nayagan: इस खास दिन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फिल्म रिलीज की होगी घोषणा !! फैन्स ने लगाए कयास
Pankaj Tripathi के भाई पर हुआ पुरानी रंजिश के चलते हमला
पुलिस ने अब तक जांच में पाया है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेन्द्र नाथ तिवारी को निशाना बनाया और उन पर हमला किया है। बिजेन्द्र के लिए हमलावर घात लगाए बैठे थे और जैसे ही वो पहुंचे, उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बिजेन्द्र के ऊपर हुए इस जानलेवा हमले से परिवार और गांववालों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने तुरंत ही एक टीम गठित कर दी है ताकि मामले की जांच तुरंत शुरू की जा सके और हमलावरों को गिरफ्तार किया जा सके। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Love And War Set Tragedy: सेट पर हुई वर्कर की मौत के बाद 40 लाख रुपये मुआवजा देंगे Sanjay Leela Bhansali

Pankaj Tripathi के बड़े भाई पर हुआ जानलेवा हमला, बेहद गंभीर हालत
गंभीर है Pankaj Tripathi के भाई की हालत
मिली जानकारी के अनुसार, घायल बिजेन्द्र नाथ तिवारी को करीबियों ने सबसे पहले सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया और जिसके दौरान डॉक्टर्स ने पाया कि उनकी हालत काफी नाजुक है, जिसे देखते हुए उन्हें पटना के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बिजेन्द्र नाथ तिवारी को हमले में काफी गंभीर चोटें आई हैं और वो इस वक्त विशेषज्ञ डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।
