बॉलीवुड

'kesari chapter 2' को हिट कराने के लिए अक्षय-अनन्या और आर माधवन पहुंचे अमृतसर, किए स्वर्ण मंदिर के दर्शन

Akshay-Ananya and R Madhavan At Golden Temple: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन की नई कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस मूवी की रिलीज से पहले अक्षय-अनन्या और आर माधवन आशीर्वाद लेने के लिए स्वर्ण मंदिर पहुंचे।

Image

Akshay Kumar, Ananya Panday, R Madhavan At Golden Temple

Akshay-Ananya and R Madhavan At Golden Temple: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) 18 अप्रैल के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस कोर्ट रूम ड्रामा में अक्षय कुमार के आलावा अनन्या पांडे और आर माधवन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माताओं ने हाल ही में 'भारतीय कवच के शूरवीर' सी शंकरन नायर के जीवन की एक झलक पेश की थी। इस मूवी को हिट कराने के लिए फिल्म 'केसरी 2' की स्टारकास्ट खूब प्रमोशन कर रही है। हाल ही में अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन के साथ आशीर्वाद लेने के लिए स्वर्ण मंदिर पहुंचे।

स्वर्ण मंदिर पहुंचे अक्षय-अनन्या और आर माधवन

अनन्या पांडे ने कुछ देर पहले ही अक्षय कुमार और आर माधवन के साथ गोल्डन टेम्पल से अपने पिक शेयर की है। इस फोटो में तीनों कलाकार 'केसरी चैप्टर 2' की रिलीज से पहले स्वर्ण मंदिर का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। अनन्या पांडे ने पिक शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।' तीनों एक्टर्स की फोटो बेहद प्यार लग रही है। फैन्स भी 'केसरी 2' को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं।

'केसरी चैप्टर 2' का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। यह मूवी साल 2019 में आई 'केसरी' का सीक्वल है। यह मूवी वकील सी. शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की सच्चाई को दुनिया के सामने उजागर किया था। उन्होंने लोगों को न्याय दिलाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ी थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article