John Abraham-Sharvari Wagh's Vedaa Release Date: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) ने अपनी नई फिल्म 'वेदा' (Vedaa) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ शार्वरी वाघ (Sharvari Wagh) लीड रोल में दिखाई देंगी। दिलचस्प बात यह है कि बुधवार की सुबह 'वेदा' का भी फर्स्ट लुक सामने आया है। दोनों लीड एक्टर्स के लुक के साथ फिल्म 'वेदा' की रिलीज भी सामने आ गई है। यह फिल्म इसी साल 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जॉन अब्राहम और शार्वरी वाघ के फर्स्ट लुक पोस्टर को देखने एक बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्शंस देने शुरू कर दिए हैं।
जॉन अब्राहम (John Abraham) और शारवरी वाघ ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फर्स्ट-लुक पोस्टर साझा किए हैं। हालांकि इन पोस्टर्स में दोनों लीड एक्टर्स के चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन दोनों अपने हाथों में बंदूक पकड़े नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, 'कार्रवाई शुरू करने के लिए तैयार हो जाइए।' फैन्स के भी इन पोस्टर्स को देखने के बाद कमेंट्स ने तारीफ कर रहे हैं। कई लोग फिल्म को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम (John Abraham) को आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' में देखा गया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान को लीड रोल में देखा गया था। फिल्म में जॉन अब्राहम ने विलेन का रोल निभाया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था।
