बॉलीवुड

Jee Le Zaraa: प्रियंका चोपड़ा ने फरहान अख्तर की फिल्म को मारी लात? अटकलों के बीच सामने आया सच

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 3, 2023, 04:05 PM IST

Jee Le Zaraa: प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की फिल्म जी ले जरा एक बार फिर सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स में दांवा किया जा रहा था कि प्रियंका ने इस फिल्म को साइन करने से मना कर दिया है। सूत्रों के हवाले से नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि एक्ट्रेस ने इस फिल्म से अपने हाथ नहीं खींचे है।

Image

Jee le zaraa (credit pic: instagram)

Jee Le Zaraa: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म जी ले जरा को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन फरहान और जोया मिलकर करेंगे। फिल्म को लेकर आए दिन नई रिपोर्ट्स आती रहती हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि प्रियंका को जी ले जरा की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई है। एक्ट्रेस ने इस फिल्म से खुद को बाहर कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। डेट्स की वजह से फिल्म की शूटिंग में देरी हो रही है।

गर्ल्स रोड ट्रिप पर बनने वाली फिल्म को फरहान ही डायरेक्ट करेंगे। फिल्म मेकर और स्टार्स के बीच में किसी भी तरह का कोई क्रिएटिव डिफरेंस नहीं है। ये सब सिर्फ अफवाह है।

क्या जी ले जरा से बाहर हो गईं प्रियंका चोपड़ा

पिछले हफ्ते रिपोर्ट आई थी कि प्रियंका बहन परिणीति की शादी में भारत आने वाली थी। तभी एक्ट्रेस इस फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाली थी।लेकिन प्रियंका और फरहाने के बीच क्रिएटिव डिफरेंस हो गए। इस वजह से एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट को मना कर दिया है। सूत्र का कहना है कि ये सब झूठ है। प्रियंका और फरहान ने इससे पहले भी साथ में काम किया है। इस फिल्म की शूटिंग थोड़ी लेट शुरू होगी। फरहान ने जी ले जरा के बारे में बात करते हुए कहा था कि अभी डेट्स का इश्यू है इस वजह से फिल्म से फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article