टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'मसला आपकी वजह से हुआ...'- काजी तौकीर पर भड़के सलमान खान, आसिफ को भी लगाई लताड़

Bigg Boss 20 Latest Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' में आए दिन धमाका हो रहा है। शो में दिखाया जाएगा कि सलमान खान गुल्लू का साथ न देने के लिए काजी तौकीर को लताड़ लगाएंगे।

Image

Bigg Boss 20: सलमान खान ने काजी तौकीर को लगाई लताड़ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Latest Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम को नई दिशा मिल रही है। वहीं आज 'बिग बॉस 20' का वीकेंड का वार होने वाला है, जिसमें सलमान खान एक बार फिर से कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे। इस सप्ताह बिग बॉस के घर में जो कुछ भी हुआ, सलमान खान हर चीज का हिसाब कंटेस्टेंट्स से लेने वाले हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने काजी तौकीर और आसिफ खान को लताड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: अमन गांधी पर गिरी गाज, सलमान खान ने दिखाया शो से बाहर का रास्ता!

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रोमो वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) ने गुल्लू की भी तारीफ की। उन्होंने गुल्लू से कहा, "गुल्लू आपने बहुत अच्छे से चीजें संभाली हैं। घर में पहले भी ये चीजें हुई हैं, जो कि कभी नहीं होनी चाहिए थीं।" सलमान खान की बातें सुनकर गुल्लू ने उनका शुक्रिया अदा किया। वहीं सलमान खान ने काजी तौकीर को निशाना बनाते हुए आगे कहा, "जब ये सब हो रहा था, तब आप जमीन पर बैठकर खा रहे थे। आप उठे भी नहीं। ये मसला शुरू हुआ आपसे और हमला हो रहा है आपके दोस्त पर। आपको एक सेकंड से कम वक्त में भी वहां होना चाहिए था।" वहीं काजी तौकीर ने जवाब में कहा कि सर मुझे इस चीज का पछतावा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने क्यों ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? बताया सच; डेली सोप क्वीन ने भी दिया रिएक्शन

      सलमान खान (Salman Khan) यहीं नहीं रुके। उन्होंने काजी तौकीर के स्काउट ओपी के कान में थूकने पर भी सवाल उठाया। एक्टर ने पूछा कि ये आखिर ह्यूमर कैसे है? काजी तौकीर ने घरवालों से कहा था कि स्काउट और यंग डीएसए नकुल के असिस्टेंट लग रहे हैं। इस मामले पर भी सलमान खान ने काजी तौकीर पर वार करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

      आसिफ खान पर भड़के सलमान खान

      सलमान खान ने "बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में आसिफ खान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप लव पर चार्ज कर रहे थे, चिल्ला आप रहे थे, बदतमीज आप थे। भाईजान की बातें सुनकर लव गिल रो पड़ीं, उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, "किसी का हाल पूछने से क्या होता है? मैं गर्व करती हूं कि मेरे घरवालों ने ऐसी परवरिश दी है और मैं इस चीज की किसी के आगे व्याख्या नहीं करूंगी।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article