एजुकेशन

RRB Section Controller Answer Key 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, 25 अक्टूबर तक करें ऑब्जेक्शन

RRB Section Controller Answer Key 2026 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।

Image

RRB Section Controller Answer Key 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की आंसर की

RRB Section Controller Answer Key 2026 Released: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB Section Controller Answer Key) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 25 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया जाएगा।

RRB Section Controller Answer Key: कब हुई थी आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर की परीक्षा

बता दें आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती परीक्षा 12 से 13 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

RRB Section Controller Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Railway Section Controller Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

इस डेट तक करें आंसर की पर ऑब्जेक्शन

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के आंसर की पर ऑब्जेक्शन के लिए 25 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आसंर की पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को हर प्रश्न के लिए 50 रुपये शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिये ऑब्जेक्शन फीस जमा कर सकते हैं। यदि आपके द्वारा की गई आंसर की पर आपत्ति सही होती है तो शुल्क वापिस कर दिया जाएगा। लेकिन यदि उत्तर गलत होता है तो पैसे वापिस नहीं किए जाएंगे।

कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 119 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाएगा। इसमें अनारक्षित वर्ग (General Cetgory) के लिए कुल 50 पद, ओबीसी (OBC) के लिए कुल 29 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए कुल 19 पद और अनुसूचित जनजाति (ST)के लिए कुल 12 पद आरक्षित हैं, जबकि ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 9 पद शामिल हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article