बॉक्स ऑफिस

Jailer 2 Box Office Collection: 200 करोड़ी हुई रजनीकांत की फिल्म, दूसरे दिन की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 17, 2026, 01:25 PM IST

Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है। दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

Image

फिल्म जेलर 2 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इतने करोड़ रुपये रहा। (Image Source: IMDb)

Jailer 2 Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। अब फिल्म जेलर 2 की कमाई के आंकड़े भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। रजनीकांत की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म के एक्शन को लेकर फैंस के बीच खूब बातें हो रही हैं। इस बीच फिल्म के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। वहीं, विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन चर्चा में है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ‘जेलर 2’ ने दूसरे दिन कितनी कमाई की और इसका कुल कलेक्शन अब कहां तक पहुंच गया है।

'जेलर 2' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Sacnilk के दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने दूसरे दिन भारत में 13,157 शोज से 37.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल इंडिया नेट कमाई 96.80 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 113.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। भाषा के हिसाब से देखें तो तमिल वर्जन ने दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई की। इसने 7,243 शोज से 26.60 करोड़ रुपये कमाए। तेलुगु वर्जन ने 1,940 शोज से 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हिंदी वर्जन की बात करें तो 3,850 शोज से 2.90 करोड़ रुपये आए। वहीं, कन्नड़ वर्जन ने 124 शोज से 35 लाख रुपये कमाए।

दुनियाभर में 200 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी ‘जेलर 2’ की कमाई अच्छी रही है। दिए गए आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन विदेशों से 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ रुपये हो गया है। इंडिया और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 213.65 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म जेलर 2 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article