देश

'शिवा शर्मा की हत्या नहीं हुई, यह सुसाइड था', आरोपी श्रद्धा दुबे ने जारी किया Video, बोली-मैं सच बताना चाहती हूं

बीते नौ अक्टूबर को ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई। इसी अपार्टमेंट श्रद्धा रहती है। वह पिछले चार महीने से शिवा के साथ लिव-इन में थी। जबकि श्रद्धा का उसके पति से तलाक 2022 में हो गया था। श्रद्धा का बेटा अपने पिता के साथ रहता है।

Image

शिवा शर्मा की मौत के बाद से फरार है श्रद्धा दुबे।

Shraddha Dubey Video: लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड नया मोड़ आया है। आरोपी श्रद्धा दुबे का वीडियो सामने आया है। अपने वीडियो में श्रद्धा ने कहा कि 'शिवा शर्मा की हत्या नहीं हुई। वह एक सुसाइड था। इसे मैं आप लोगों से बताने वाली थी। मैं किस हालत में हूं, उसे देखने की जरूरत है। मैं शारीरिक रूप से फिट नहीं हूं। मेरा नाम किसी अधिकारी और नेता के साथ मत जोड़िए। मैं कहीं गायब नहीं हूं। मैं पुलिस के सामने आकर बयान देना चाहती हूं। मैं सब सच बताना चाहती हूं। किसी लड़की के बारे में बोलने के बारे में 10 बार सोचना चाहिए। मैंने कुछ नहीं किया है।'

चार महीने से शिवा के साथ लिव-इन में थी श्रद्धा

बता दें कि बीते नौ अक्टूबर को ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई। इसी अपार्टमेंट श्रद्धा रहती है। वह पिछले चार महीने से शिवा के साथ लिव-इन में थी। जबकि श्रद्धा का उसके पति से तलाक 2022 में हो गया था। श्रद्धा का बेटा अपने पिता के साथ रहता है। शिवा की मौत के बाद से श्रद्धा फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने उसके बारे में सुराग देने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। आशंका है कि श्रद्धा भागकर नेपाल चली गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शर्मा की महिला मित्र और चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि संकेत मिल रहे हैं कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल चली गई है।

पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

पुलिस ने पहले शिवा शर्मा की मौत को एक हादसा माना लेकिन उसके परिजनों द्वारा मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाये जाने के बाद हत्या की जांच शुरू की गई। पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, उसके ड्राइवर आदिल और दो अन्य समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच अधिकारी उन घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिनकी वजह से शर्मा की मौत हुई। पुलिस की कई टीम इस दिशा में प्रयास कर रही हैं।

झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रही थी-परिवार

शर्मा की मां, रंजना शर्मा ने पहले आरोप लगाया था कि उनके बेटे को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया और फिर इमारत से नीचे फेंक दिया गया। उन्होंने दावा किया कि उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे, जिनमें जबड़े, आंखों के आस-पास के हिस्से, पसलियों और पैर टूटने के साथ-साथ सिगरेट से जलने के निशान और खरोंचें भी शामिल थीं। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि दुबे पिछले चार-पांच महीनों से शर्मा को परेशान कर रही थी, उसके साथ मारपीट कर रही थी और उसे झूठे मामलों में फंसाने तथा बदनाम करने की धमकी दे रही थी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article