BMC Action Against Ajay Devgn Bungalow: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 3' के लिए काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं। 15 दिन बाद भी मूवी की धाकड़ कमाई जारी है। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में अजय देवगन अपने बंगले पर हुई कार्रवाई के लिए सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अभिनेता अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में कथित अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। नगर निगम ने मामले में एक्शन लेते हुए बंगले के कुछ हिस्सों को भी तोड़ दिया है। अजय देवगन के बंगले पर हुई कार्रवाई से जुड़ी तस्वीरें भी सामने आई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box office: धीमी पड़ी Ajay Devgn स्टारर की रफ्तार, इतने करोड़ हुई कमाई
अजय देवगन (Ajay Devgn) का बंगला जुहू की कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में स्थित है। आरोप है कि बंगले में आंतरिक बदलाव, विभाजन की दीवारें, खिड़कियां और अन्य निर्माण कार्य आवश्यक अनुमति लिए बिना किए जा रहे थे। इस मामले के तहत मुंबई महानगरपालिका ने 10 सितंबर 2026 को मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की धारा 354A के तहत नोटिस जारी किया था। नगर निगम ने काम तत्काल रूप से रोकने और आवश्यक दस्तावेज व अनुमतियां पेश करने का निर्देश दिया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ajay Devgn की 'Drishyam 3' देख गदगद हुए Mohanlal, बोले 'सच में इम्प्रेस...'

Ajay Devgn के जुहू स्थित बंगले पर हुई BMC की कार्रवाई
हालांकि, नोटिस के बावजूद अजय देवगन के बंगले में निर्माण कार्य जारी रहा, जिसे लेकर अब नगर निगम ने अनधिकृत निर्माण के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया। मुंबई महानगर पालिका की कार्रवाई से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नजर आया कि हथौड़े से निर्माण कार्य को गिराया जा रहा है।
बता दें कि अजय देवगन (Ajay Devgn) इससे पहले 'विमल इलायची' विज्ञापन के लिए कानूनी दांव-पेंच में फंस गए थे। उनके साथ-साथ शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
