साउथ मूवीज

Anirudh Ravichander की दुल्हनिया बनेंगी Kavya Maran, शादी के रिसेप्शन में पहुंचेंगे पीएम मोदी-CM विजय

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 17, 2026, 01:07 PM IST

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding: म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) और काव्या मारन (Kavya Maran) की शादी की खबरों ने फैंस का ध्यान खींचा है। अब समारोह को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

Image

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। (Image Source: Sun TV)

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की सीईओ काव्या मारन (Kavya Maran) की शादी इन दिनों चर्चा में है। दोनों की शादी को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इस समारोह से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जिसके बाद एंटरटेनमेंट जगत के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा होने लगी है। अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी का कार्ड सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर किस-किस को अपनी शादी का कार्ड देने पहुंचे हैं।

पीएम मोदी को किया इनवाइट

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन की तारीख सामने आ गई है। ये कार्यक्रम 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसेप्शन में शामिल होने का न्योता दिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को भी आमंत्रित किया गया है। सन न्यूज ने सोशल मीडिया पर इस न्योते की तस्वीर साझा की है। इसमें तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भेजे गए निमंत्रण की जानकारी भी दिखाई गई है। न्योते के मुताबिक, रिसेप्शन 21 नवंबर को शाम 6:30 बजे चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में होगा। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

कहां होगी शादी?

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अनिरुद्ध और काव्या 11 नवंबर को ग्रीस में शादी कर सकते हैं। हालांकि, शादी की इस तारीख और जगह को लेकर दोनों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल चेन्नई में 21 नवंबर को होने वाले रिसेप्शन की जानकारी सामने आई है। अनिरुद्ध रविचंदर तमिल सिनेमा के चर्चित संगीतकार हैं। उन्होंने ‘जवान’ (Jawan) और ‘जेलर’ (Jailer) जैसी फिल्मों के संगीत से भी दर्शकों का दिल जीता है। दूसरी ओर, काव्या मारन आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी हैं और मैचों के दौरान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article