शहर

Churu News: जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय अचानक गिरे सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल, अस्पताल में मौत

चूरू में मंगलवार शाम जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय 49 वर्षीय सरकारी स्कूल प्रधानाचार्य अचानक गिर पड़े। सिर में चोट लगने के बाद उन्हें राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Image

जिम में गिरने के बाद सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य की मौत

Photo : Times Now Digital

Churu Treadmill Accident: राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक जिम में एक्सरसाइज करते समय सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान 49 वर्षीय बीरबलराम मेघवाल के रूप में हुई है। वह ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े। उन्हें तुरंत राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ट्रेडमिल पर दौड़ते समय अचानक गिरे

जानकारी के अनुसार, बीरबलराम मेघवाल, आसपालसर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। वह अपने परिवार के साथ सरदारशहर में रहते थे। बीरबलराम मंगलवार शाम को एक फिटनेस जिम में एक्सरसाइज करने गए थे। सीसीटीवी वीडियो में वे ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए दिख रहे हैं, तभी अचानक उनका पैर फिसलता है और वह संतुलन खोकर नीचे फर्श पर आ गिर पड़ते हैं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई।

स्थानीय लोगों ने जताई हार्ट अटैक की आशंका

घटना के तुरंत बाद जिम में मौजूद अन्य लोग उनकी मदद के लिए दौड़े। उन्होंने बीरबलराम को तुरंत राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।। उनकी मौत की खबर फैलने के बाद क्षेत्र में परिचितों और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत गिरने से लगी चोट के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article