बॉलीवुड

Jab We Met 2 के निर्देशन पर इम्तियाज अली ने दिया रिएक्शन, बोले- मुझसे किसी ने पूछा नहीं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 3, 2023, 01:01 PM IST

Jab We Met 2: इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में से एक हैं। फैंस इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि इम्तियाज इसके सीक्वल को डायरेक्ट करेंगे। अब इस पर इम्तियाज अली ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

Imtiaz Ali (Credit Pic: Instagram)

Jab We Met 2: साल 2007 में करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म जब वी मेट सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में करीना ने गीत का कैरेक्टर प्ले किया था। आज भी फैंस को करीना का ये कैरेक्टर याद है। सुपरहिट क्लासिक फिल्म जब वी मेट के सीक्वल का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि इम्तियाज अली जब वी मेट 2 का निर्देशन कर सकते हैं। अब इस खबर पर फिल्म मेकर ने रिएक्शन दिया है।

इम्तियाज अली ने जब वी मेट 2 को लेकर खोली पोल

इम्तियाज अली ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, मैं जब वी मेट का सीक्वल नहीं बना रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरे पास जब वी मेट 2 के लिए कोई कहानी नहीं है। मुझे इस बात की हैरानी है कि लोगों ने मुझसे बिना पूछे रिपोर्ट पब्लिश कर दी। मैंने भी कई रिपोर्ट्स में पढ़ा कि इम्तियाज जब वी मेट का सीक्वल बना रहे हैं। मुझे नहीं पता कि मैं इस बारे में क्या कहूं आगे देखते हैं क्या होता है।

रिपोर्ट में कहा गया था कि शाहिद और इम्तियाज अली के बीच में लगातार मीटिंग हो रही है। दोनों जल्द किसी प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इम्तियाज और शाहिद 16 साल बाद फिर से साथ में नजर आएंगे। करीना और शाहिद इन दिनों अपने -अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article