एजुकेशन

Supreme Court Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट में 10वीं पास के लिए 130 पदों पर नौकरी, 21700 रुपये से मिलेगी सैलरी

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के 130 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह ग्रुप-सी की नॉन-क्लेरिकल पोस्ट है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतनमान के लेवल-03 के अनुसार सैलरी मिलेगी।

Image

सुप्रीम कोर्ट में 10वीं पास के लिए 130 पदों पर नौकरी

Supreme Court Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट में काम करने का मौका है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के 130 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह ग्रुप-सी की नॉन-क्लेरिकल पोस्ट है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतनमान के लेवल-03 के अनुसार सैलरी मिलेगी। इच्छुक उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 नवंबर 2026 से शुरू होंगे।

आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को अंतिम दिन का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

भर्ती की जरूरी जानकारी एक नजर में

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थासुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया
पद का नामजूनियर कोर्ट अटेंडेंट
कुल पद130
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास
आयु सीमा18 से 27 वर्ष
आवेदन शुरू4 नवंबर 2026
अंतिम तारीख25 नवंबर 2026
सामान्य वर्ग की फीस1,500 रुपये
SC/ ST/ OBC/ एक्स-सर्विसमैन की फीस750 रुपये
वेतनमान21,700 रुपये से 69,100 रुपये
आधिकारिक वेबसाइटsci.gov.in

योग्यता और आयु सीमा क्या है?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन

उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता से जुड़े बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसमें पास होने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी बताया गया है।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 25 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

कितनी मिलेगी सैलरी?

जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पद पर वेतनमान 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक होगा। इसके अलावा नियमानुसार मिलने वाले भत्ते भी वेतन में जुड़ सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article