बॉक्स ऑफिस

Nayyi Navelli vs Prahaar BO Collection: 'डायन' बन यामी गौतम ने की धाकड़ ओपनिंग, 'प्रहार' को मिली मात

Nayyi Navelli vs Prahaar Box Office Collection: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस यामी गौतम की 'नई नवेली' और राजकुमार राव की 'प्रहार' बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। हालांकि दोनों ही फिल्मों का हाल ज्यादा खास नहीं दिखा।

Image

Nayyi Navelli vs Prahaar: पहले दिन ऐसा रहा नई नवेली और प्रहाल का हाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Nayyi Navelli vs Prahaar Box Office Collection: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस यामी गौतम की 'नई नवेली' और राजकुमार राव व वामिका गब्बी की 'प्रहार' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। यामी गौतम जहां अपनी लेटेस्ट मूवी में डायन के किरदार में नजर आईं। वहीं दूसरी ओर राजकुमार राव ने 'प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी' में मशहूर वकील उज्जवल निकम का किरदार अदा किया है। हालांकि दोनों ही फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा खास नजर नहीं आया। यूं तो 'नई नवेली' और 'प्रहार' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी सुस्त रही, लेकिन इस बार यामी गौतम बाजी मारकर आगे निकल गई हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं दोनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ranabaali BO Collection Day 1: रश्मिका-विजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खोला खाता, डबल डिजिट में की कमाई

    यामी गौतम (Yami Gautam) की 'नई नवेली' ने पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये के साथ भारत में अपना खाता खोला है। हालांकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 3.83 करोड़ रुपये रहा। मूवी ने विदेशों में 75 लाख रुपये की कमाई की है, जिससे वैश्विक स्तर पर 'नई नवेली' (Nayyi Navelli) के कलेक्खन का आंकड़ा 4.58 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। यामी गौतम की 'नई नवेली' को 6,281 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। वहीं पहले दिन सिनेमाहॉल में दर्शकों की संख्या करीब 15.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nayii Naveli Review: नो हॉरर, जस्ट लिटिल-लिटिल कॉमेडी

    कैसा रहा 'प्रहार' का हाल

    राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर 'प्रहार' (Prahaar) की ओपनिंग 'नई नवेली' के मुकाबले पीछे रही। मूवी को 4,133 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। मूवी ने पहले दिन भारत में 2.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। हालांकि मूवी का ग्रॉस कलेक्शन 2.77 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने विदेशों में 75 लाख की कमाई की, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 3.52 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। बता दें कि सिनेमाघरों में मूवी का कुल कलेक्शन 13 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि फिल्म आगे कैसा प्रदर्शन करती है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article