शहर

'राहुल गांधी जैसा झूठा इंसान नहीं देखा, यह भारत है बांग्लादेश नहीं', शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस नेता पर तीखा हमला

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि वह चुनावों में हार के डर से देश में अराजकता और अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

Image

केंद्रीय मंत्री शिवराज का राहुल गांधी पर फूटा गुस्सा

Photo : PTI

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा और करारा हमला बोला है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि राहुल गांधी अपनी लगातार हार से बौखला गए हैं और अब देश में अराजकता और अशांति फैलाने की साजिश रच रहे हैं। शिवराज ने दो टूक अंदाज में कहा कि यह भारत है, बांग्लादेश नहीं है और यहां ऐसी नापाक कोशिशें कभी सफल नहीं हो सकतीं।

अपने बयान को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी जैसा झूठ बोलने वाला इंसान आज तक नहीं देखा। उनके इरादे अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं और उनके दिल की बात जुबान पर आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के दिलों में बसते हैं, जबकि राहुल गांधी को जनता बार-बार नकार चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी 99 बार चुनाव हार चुके हैं और चाहे हालात कैसे भी हों, उनकी हार का सिलसिला थमने वाला नहीं है।

शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि जब से बांग्लादेश में राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है, तब से विपक्षी नेताओं के मन में लड्डू फूट रहे हैं। चुनाव में जीत हासिल न कर पाने के कारण अब लोगों को झूठ और अफवाहें फैलाकर भड़काने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सभी लोग एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं, जो मुट्ठी भर लोग मिलकर देश की शांति को भंग करना चाहते हैं।

भारतीय संस्कृति और मूल्यों का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम भगवान राम की नीति को पूजने वाले लोग हैं। देश विरोधी और नकारात्मक राजनीति करने वालों को भारत की जागरूक जनता हमेशा की तरह करारा जवाब देगी और सिरे से नकार देगी।

Makarand Kale
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article