Jawan Worldwide Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 23 दिन बाद भी किंग खान का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। जवान भारत में ही नहीं वर्ल्डवाइड भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म में किंग खान ने बाप और बेटे का डबल रोल निभाया है। आइए जानते हैं फिल्म ने वर्ल्डवाइ़ड कितने करोड़ का बिजनेस किया है?
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, एटली के निर्देशन में बनी फिल्म जवान ने 1055 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शाहरुख खान की जवान इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने भारत में 705 करोड़ और ओवरसीज में 350 करोड़ की कमाई कर ली है।
जवान ने तोड़ा पठान का रिकॉर्ड
जवान भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं फिल्म बन गई है। हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर आमिर खान की फिल्म दंगल है। दंगल ने वर्ल्डवाइड 1968. 3 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 537 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म जल्द पठान और गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त कैमियो रोल में है।
