बॉलीवुड

Parineeti Chopra- Raghav Chadha: परिणीति- राघव की पहली हल्दी फोटो आई सामने, रेड आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगींं एक्ट्रेस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 30, 2023, 11:29 AM IST

Parineeti Chopra- Raghav Chadha: परिणीति और राघव चड्ढा का हल्दी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में परिणीति- राघव के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस रेड कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस एक्ट्रेस के वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Image

Parineeti Raghav Haldi Photo (credit pic: instagram)

Parineeti Chopra- Raghav Chadha: परिणीत चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। कपल की ग्रैंड वेडिंग में फिल्म स्टार्स से लेकर राजनेता तक शामिल हुए थे। एक्ट्रेस लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की अनसीन तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस की हल्दी की पहली तस्वीर सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटो जमकर वायरल हो रही हैं।

हल्दी सेरेमनी के लिए परिणीति ने पिंक कलर का गाउन पहना है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को हेयरबैंड के साथ पेयर अप किया है। फोटो में परिणीति के साथ राघव व्हाइट कलर के कुर्ते- पजामे में नजर आ रहे हैंं।

परिणीति- राघव की हल्दी फोटो हुई वायरल

हल्दी सेरेमनी का वीडियो वायर हो रहा है। वीडियो में परिणीति- राघव परिवार और दोस्तों के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। परिणीति- राघव की हल्दी सेरेमनी का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी शादी का अनसीन वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में एक्ट्रेस राघव चड्ढा की बारात को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आती है। वीडियो में राघव दूल्हा बनकर परिणीति का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, परिणीति उन्हें चुप-चुपकर देखते हुए नजर आती हैं। कपल ने इसी साल मई महीने में सगाई की थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article