बॉलीवुड

Jawan: एक नहीं बल्कि 5 अवतार से फैंस को चौंकाएंगे शाहरुख खान, पोस्टर शेयर कर बोले- ये तो शुरुआत है...

Shah Rukh Khan Shares Motion Poster Of Jawan: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान अपनी धमाकेदार मूवी 'जवान' के जरिए पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। बता दें कि उन्होंने रिलीज से 13 दिन पहले फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनके एक नहीं बल्कि कई लुक देखने को मिलेंगे।

Image

शाहरुख खान के 'जवान' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

Shah Rukh Khan Shares Motion Poster Of Jawan: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान जल्द ही 'जवान' के जरिए बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाले हैं। उनकी मूवी को लेकर फैंस में भी एक्साइटमेंट है। आए दिन 'जवान' (Jawan) को लेकर लोग ट्विटर पर भी खूब ट्रेंड चलाते हैं। खास बात तो यह है कि रिलीज से 13 दिन पहले ही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 'जवान' का मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एक्टर के एक नहीं बल्कि कई अवतार देखने को मिले। उनके इस मोशन पोस्टर ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के मोशन पोस्टर में दर्शकों को पांच तरह के लुक देखने को मिले। इन सभी अवतारों को देखकर कहा जा सकता है कि पर्दे पर शाहरुख खान फैंस को चौंकाने वाले हैं। मोशन पोस्टर को साझा करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, "ये तो शुरुआत है। न्याय के कई चेहरे। ये तीर हैं अभी ढाल बाकी है। ये अंत है अभी काल बाकी है। ये पूछता है खुद से कुछ अभी जवाब बाकी है। हर चेहरे के पीछे एक उद्देश्य है। लेकिन यह केवल अभी शुरुआत है।"

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म के पोस्टर को देखकर फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने शाहरुख खान के डायलॉग को दोहराते हुए लिखा, "कुर्सी की पेटी बांध लो, क्योंकि मौसम बदलने वाला है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या जबरदस्त पोस्टर है, मजा आ गया।" कुछ फैंस ने तो रिलीज से पहले ही मूवी को 'ब्लॉकबस्टर' का भी टैग दिया। बता दें कि शाहरुख खान के साथ-साथ इस मूवी में नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में दिखेंगे। उनके अलावा दीपिका पादुकोण भी कैमियो करती नजर आएंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article