बॉलीवुड

Jaane Jaan Teaser Out: थ्रिलर से भरपूर है करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म, रोंगटे खड़े कर देगा टीजर

Jaane Jaan Teaser Out: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। वह 'जाने जान' मूवी में नजर आएंगी, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म की पहली झलक देखकर कहा जा सकता है कि यह थ्रिलर से भरपूर होने वाली है।

Image

करीना कपूर की 'जाने जान' का टीजर हुआ रिलीज

Jaane Jaan Teaser Out: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर ने बड़े पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने अपने हर रोल से दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन खास बात तो यह है कि करीना कपूर (Kareena Kapoor) अब ओटीटी पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह 'जाने जान' (Jaane Jaan) में नजर आने वाली हैं, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है। 'जाने जान' की पहली झलक देखकर कहा जा सकता है कि मूवी थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है। खास बात तो यह है कि करीना कपूर के साथ-साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी मूवी में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते दिखाई देंगे।

करीना कपूर, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत की अपकमिंग मूवी 'जाने जान' (Jaane Jaan) का टीजर नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। मूवी की पहली झलक देखकर कहा जा सकता है कि करीना कपूर का रोल इसमें बेहद दिलचस्प होने वाला है। वहीं जयदीप अहलावत एक बार फिर से अपने किरदार से लोगों को हैरान करते दिखाई देंगे। इससे इतर विजय वर्मा एक बार फिर से ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

'जाने जान' का टीजर देख फैंस ने दिये रिएक्शन

करीना कपूर (Kareena Kapoor) और विजय वर्मा की 'जाने जान' का टीजर देख फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "टीजर ने पहले ही रोंगटे खड़े कर दिये हैं। अब मूवी का इंतजार नहीं होता।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हमारी क्वीन वापस आ रही है।" एक यूजर ने विजय वर्मा पर चुटकी लेते हुए लिखा, "भाई थोड़ा आराम भी कर लो। कितना काम करोगे आप।"

कब रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि करीना कपूर और विजय वर्मा की अपकमिंग फिल्म 'जाने जान' एक्ट्रेस के बर्थडे यानी 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस मूवी के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article