बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी नई फिल्म ये प्रेम मोल लिया के लिए चर्चा में हैं, जिसे राजश्री बैनर ने बनाया है। फिल्म ये प्रेम मोल लिया की रिलीज से पहले आयुष्मान खुराना के फैंस के लिए एक बड़ी खबर आ रही है, जिसके अनुसार एक्टर के हाथ एक बड़ी मूवी लग गई है। ये फिल्म यशराज बैनर प्रोड्यूस करेगा और इसका नाम मुपापा होगा। यशराज बैनर ने कुछ देर पहले ही बताया है कि फिल्म मुपापा में आयुष्मान खुराना के साथ अदाकारा श्रेया चौधरी दिखाई देंगी। श्रेया चौधरी ओटीटी स्टार हैं, जिन्होंने कई शानदार प्रोजेक्ट्स के दम पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'प्रेम' बनकर फिर पर्दे पर लौटेंगे Salman Khan? बातों-बातों में भाईजान ने दिया इशारा
Shreya Chaudhry बनीं YRF हीरोइन
यशराज बैनर की हीरोइन बनना हर अदाकारा का सपना होता है। श्रेया चौधरी ने अपनी मेहनत के दम पर ये सपना पूरा किया है। श्रेया को दर्शकों ने अमेजन प्राइम वीडियो की बंदिश बैंडिट्स जैसी सफल सीरीज में देखा था, जिसके बाद से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। श्रेया चौधरी जल्द ही मुपापा की शूटिंग शुरू करेंगी, जिसके लिए इन दिनों वो तैयारियां कर रही हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Rakul Preet Singh ने IT रेड की खबरों को किया खारिज, बोलीं- '20 की उम्र से टैक्स भर...'
19 फरवरी 2027 को रिलीज होगी Mupapa
अदाकारा श्रेया चौधरी की मुपापा 19 फरवरी 2027 के दिन रिलीज होगी। यशराज बैनर ने मूवी की हीरोइन के ऐलान के साथ ही ये बता दिया है कि वो मुपापा को कब रिलीज करेंगे। फिल्म मुपापा को समीर सक्सेना बनाएंगे। फिल्म का प्रमोशन मेकर्स अगले साल से ही शुरू करेंगे, जिसके लिए कमर कसी जा रही है। इन दिनों मेकर्स फिल्म को पूरा करने में लगे हुए हैं और जैसे ही वो शूटिंग खत्म कर लेंगे, वैसे ही इसके पोस्टर्स और बाकी प्रमोशनल मटीरियल दर्शकों के सामने आने लगेगा। वैसे आप फिल्म मुपापा में बॉलीवुड की एक नई जोड़ी आयुष्मान खुराना और श्रेया चौधरी को देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
