बॉलीवुड

IND vs PAK: Gadar 2 के तारा सिंह ने दी टीम इंडिया को जीत की बधाई, बोले- ‘तारा सिंह की तरफ से बधाइयां..’

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 13, 2023, 08:11 AM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धूल चटा दी है, जिसके बाद आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सितारों का सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया है। गदर 2 एक्टर सनी पाजी ने भी अब टीम इंडिया को जीत की बधाई है।

Image

Gadar 2 Actor Sunny Deol Reacts to IND vs PAK Match

IND vs PAK Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धूल चटा दी है, जिसके बाद आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सितारों का सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया है। गदर 2 एक्टर सनी पाजी (Sunny Deol) ने भी अब टीम इंडिया को जीत की बधाई है। गदर के तारा सिंह ने अपने ही अंदाज में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत के लिए बधाई दी है। सनी पाजी का ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सनी देओल से पहले अजय देवगन, अनुष्का शर्मा और सुनील शेट्टी जैसे एक्टर भी टीम इंडिया के परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर चुके हैं।

विराट कोहली और केएल राहुल के दमदार शतक और कुलदीप यादव के जबरदस्त गेंदबाजी से टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाई है। आइए अब सनी पाजी के कमेंट पर एक नजर डालते हैं।

सनी पाजी ने मारा गदर का फेमस डायलॉग

टीम इंडिया की जीत पर ट्वीट करते हुए सनी देओल ने लिखा, ‘चाहे टीवी पर क्रिकेट मैच हो या सिनेमाघरों में गदर 2, हिंदुस्तान जिंदाबाद है, हिंदुस्तान जिंदाबाद था और हिंदुस्तान जिंदाबाद रहेगा। कमाल कर दिया बॉयज, तारा सिंह की तरह से टीम इंडिया को जीत की हार्दिक बधाइयां।’ तारा सिंह के तौर पर सनी देओल का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article