बॉलीवुड

Gadar 2 Box Office Collection Day 27: जवान की आंधी ने रोकी तारा सिंह की रफ्तार, देखें Sunny Deol की मूवी की कुल कमाई

Gadar 2 Box Office Collection Day 27: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने लगभग 20 दशक के बाद ब्लॉकबस्टर मूवी दी है। सनी पाजी की हालिया रिलीज गदर 2 ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की है। गदर 2 (Gadar 2) ने रिलीज के 27वें दिन अपने खाते में लगभग 2.80 करोड़ रुपये जोड़े हैं।

Image

Gadar 2 Box Office Collection Day 24

Gadar 2 Box Office Collection Day 27: साल 2023 बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उम्रदराज कलाकारों के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है। इस साल नए-नवेले कलाकारों की फिल्में सिनेमाघरों में पानी मांगती दिखाई दी हैं लेकिन 80-90 के दशक के कलाकारों की मूवीज ने ताबड़तोड़ कमाई की है। कुछ समय पहले रिलीज हुई सनी देओल की गदर 2 भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में लगातार अच्छे आंकड़े दर्ज करा रही है। फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन अपने खाते में कुल मिलाकर 2.80 करोड़ रुपये जोड़े हैं, जिसकी मदद से इसकी कुल कमाई 508 करोड़ रुपये के पार निकल गई है। गदर 2 इसी के साथ साल 2023 की दूसरी सबसे कमाऊ मूवी भी बन गई है।

दर्शकों को पसंद आया तारा सिंह

सनी देओल फिल्म गदर 2 में तारा सिंह के अवतार में दिखाई दिए हैं। सालों पहले जब सनी पाजी ने तारा सिंह का अवतार धारण किया था तो सिनेमाघरों में दर्शकों की लाइन लग गई थी। गदर 2 के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। फिल्म गदर 2 को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे। फिल्म गदर 2 के एक्शन सीन्स हो या फिर गाने, दर्शकों ने सभी को जमकर एन्जॉय किया है।

Sunny Deol की डायलॉगबाजी के फैन हुए दर्शक

सनी देओल दर्शकों के बीच अपनी जबरदस्त डायलॉगबाजी के लिए मशहूर थे। 80-90 के दशक में उनकी कई सारी फिल्में रिलीज हुईं, जिनके डायलॉग्स दर्शकों को आजतक याद हैं। फिल्म गदर 2 में भी सनी देओल वैसे ही डायलॉग्स बोलते सुनाई पड़ रहे हैं। सिनेमाघरों में सनी पाजी के मुंह से निकलने वाले ये डायलॉग्स सुनकर दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article